दिल्ली में आ रहा है ट्यूलिप फेस्टिवल, रंग-बिरंगे फूलों के बीच खाने-पीने का मजा भी

नई दिल्ली। दिल्लीवाले कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में अगले दो महीनों तक जी-20 देशों के अलग अलग फूड और शांति पथ और आसपास खिले ट्यूलिप के फूलों का आनंद उठा सकेंगे। एनडीएमसी ने 14 से 28 फरवरी तक ट्यूलिप फेस्टिवल के आयोजन का प्लान बनाया है। ट्यूलिप फेस्टिवल के दौरान शांति पथ के आसपास फूड स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इंडिया गेट के आसपास मिनी मैराथन का आयोजन किया जाएगा। फूड फेस्टिवल में आने वाले लोग उन देशों के अलग अलग फूड का स्वाद चख सकेंगे, जो जी-20 का हिस्सा हैं। एनडीएमसी मेंबर कुलजीत सिंह चहल के अनुसार जी-20 शिखर सम्मेलन की पहली बैठक अगले महीने के पहले हफ्ते से शुरू हो रही है। इसके लिए एनडीएमसी एरिया में दो महीनों के दौरान कई तरह की गतिविधियों के आयोजन का प्लान बनाया गया है। 14-28 फरवरी तक शांति पथ और आसपास ट्यूलिप फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। शांतिपथ और आसपास नीदरलैंड से मंगाए गए ट्यूलिप को लगाया गया है और फूलों के खिलने का समय 14 फरवरी ही है। फ्लॉवर फेस्टिवल में शांतिपथ के आसपास फूड स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जहां लोग उन सभी देशों के अलग अलग व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते है, जो जी-20 का हिस्सा हैं।

एनडीएमसी मेंबर कुलजीत सिंह चहल के अनुसार जी-20 शिखर सम्मेलन की पहली बैठक अगले महीने के पहले हफ्ते से शुरू हो रही है। इसके लिए एनडीएमसी एरिया में दो महीनों के दौरान कई तरह की गतिविधियों के आयोजन का प्लान बनाया गया है। 14-28 फरवरी तक शांति पथ और आसपास ट्यूलिप फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। शांतिपथ और आसपास नीदरलैंड से मंगाए गए ट्यूलिप को लगाया गया है और फूलों के खिलने का समय 14 फरवरी ही है। फ्लॉवर फेस्टिवल में शांतिपथ के आसपास फूड स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जहां लोग उन सभी देशों के अलग अलग व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते है, जो जी-20 का हिस्सा हैं।12 मार्च को इंडिया गेट के कर्तव्य पथ पर मिनी मैराथन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें दिल्लीवालों के अलावा उन देशों के भी राजदूत, अफसर और नेता भी भाग लेंगे, जो शिखर सम्मेलन का हिस्सा हैं। 11-12 फरवरी को तालकटोरा स्टेडियम और जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। इस फूड फेस्टिवल में जी-20 देशों के खाने-पीने के सामान उपलब्ध होंगे। इसके अलावा इसी दिन आर्ट और म्यूजिकल प्रोग्राम का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें जी-20 देशों के आर्टिस्ट और म्यूजिशियन भाग लेंगे। 19 फरवरी को चाणक्यपुरी स्थित नेहरू पार्क में एक म्यूजिकल प्रोग्राम का भी आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button