आजमगढ़ में शवगृह का बुरा हाल,शवों को कुत्ते बिल्ली और खा रही हैं चीटियां

आजमगढ़,(उत्तर प्रदेश)। आजमगढ़ में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां हादसे में जाने गंवाने वाले युवक के परिजनों ने पोस्टमार्टम से इन्कार किया। इसके बाद भी उसके शव को शवगृह में रख दिया गया। फिर क्या था, परिजन शवगृह का दरवाजा तोड़कर शव को उठा ले गए। उसके बाद से शवगृह दरवाजा विहीन है। यहां रखे शवों को कुत्ते-बिल्ली और चीटियां खा रही हैं। ये हाल है आजमगढ़ मंडलीय सदर अस्पताल का। यहां पर न कोई चौकीदार तैनात है और न ही कोई वार्डबॉय है। इस मामले में पहले ही सीएमओ ने सीएमएस को एक आदेश भी जारी किया था। शवगृह के दरवाजे को टूटा हुआ है। साथ ही अस्पताल परिसर में आवारा जानवरों का भी आना-जना बदस्तूर जारी है। ऐसे में लावारिस हाल में मिली डेड बॉडी को 72 घंटे ऑब्जरवेशन में भी रखा जाता है। ऐसी स्थिति में डेड बॉडी की क्या स्थिति होगी, आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं।
वहीं, इस मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आईएन तिवारी का कहना है कि अस्पताल के मोर्चरी हाउस का दरवाजा टूटा है, जिसके लिए हमने सीएमएस से कह दिया था, क्योंकि वह मोर्चरी अस्पताल की है, जिसकी देखरेख की जिम्मेदारी सीएमएस की है, अगर इसके बावजूद दरवाजा नहीं बना तो उसे बनवाया दिया जाएगा।




