‘वो असली जिंदगी के भगवान हैं’, फैन ने अपनी छाती पर बनवाया रतन टाटा का टैटू

'He is the real life God', fan gets Ratan Tata tattooed on his chest

नई दिल्ली/एजेंसी। हाल ही में हुई रतन टाटा की मृत्यु से पूरा देश गमगीन दिखाई दिया। इस दौरान शायद ही कोई व्यक्ति होगा जिसने रतन टाटा को श्रद्धांजलि नहीं दी हो। वहीं, सोशल मीडिया पर हाल के दिनों में रतन टाटा के एक फैन की वीडियो खूब वायरल हो रही है। इस वायरल वीडियो में शख्स ने कुछ अलग ही अंदाज में रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित की है। व्यक्ति ने अपनी छाती पर रतन टाटा की फोटो वाला टैटू बनवाया है। इस दौरान उसने कुछ ऐसी बातें शेयर की जो आपके दिल को छू जाएंगी।
रतन टाटा का टैटू बनवाते हुए एक व्यक्ति की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें आप देख सकते हैं कि ये व्यक्ति कितने उत्साह से टैटू बनवा रहा है। टैटू बनवाने के दौरान उसने कई दिल को छू लेने वाली बातें भी शेयर कीं हैं। वीडियो में उसने कहा, मेरे एक दोस्त को कुछ साल पहले कैंसर हो गया था। हमने बड़े अस्पतालों में जाकर इलाज की जानकारी ली, लेकिन खर्च बहुत ज्यादा बताया गया। तब हमें टाटा ट्रस्ट के बारे में पता चला।
वहां जाकर हमें बताया गया कि इलाज पूरी तरह से मुफ्त होगा। उन्होंने उसे एडमिट किया और 1 से 1.5 साल बाद मेरा दोस्त ठीक हो गया। व्यक्ति ने आगे कहा, तब मैंने सोचा कि अगर मैं कुछ बनूं, तो उनके जैसा ही बनूं और जरूरतमंदों की मदद करूं। मैं उन्हें (रतन टाटा) भगवान का दर्जा देता हूं। वो असली जिंदगी के भगवान हैं।
भारतीय बिजनेस और परोपकार की एक महान शख्सियत रतन टाटा ने 9 अक्टूबर को 86 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे एक विशाल विरासत छोड़ गए हैं। उनके योगदान ने न केवल टाटा ग्रुप बल्कि देश के औद्योगिक परिदृश्य को भी आकार दिया। रतन टाटा को अपनी विनम्रता, सत्यनिष्ठा और असाधारण लीडरशिप के लिए जाना जाता था। उनका निधन उन लाखों लोगों के लिए एक सदमा है जो उनकी करुणा और इनोवेशन की विरासत की प्रशंसा करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button