मनेंद्रगढ़ जिले में शुरू हुई जर्नी ऑफ सैनिटेशन हाइजीन, ग्रामीण स्वच्छता और रोजगार को मिलेगा नया आयाम

राज्य स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की अपेक्स समिति की बैठक में मुख्य सचिव ने मनेंद्रगढ़ जिले में शुरू हुई जर्नी ऑफ सैनिटेशन हाइजीन (JOSH) पहल को सकारात्मक बताते हुए इसके प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश पूरे छत्तीसगढ़ के जिलों में दिए।

शैलेश जैन,एमसीबी/छत्तीसगढ़। राज्य स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की अपेक्स समिति की बैठक में मुख्य सचिव ने मनेंद्रगढ़ जिले में शुरू हुई जर्नी ऑफ सैनिटेशन हाइजीन (JOSH) पहल को सकारात्मक बताते हुए इसके प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश प्रदेश के सभी जिलों में दिए। विदित हो कि यह पहल 5 जनवरी 2026 को खड़गवां से जिले प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल द्वारा प्रारंभ की गई थी।
कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के दिशानिर्देशन में जिले की प्रबंधन समिति ने संस्थागत, व्यवसायिक और व्यक्तिगत शौचालयों के उपयोग को बढ़ावा देने तथा युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए रूपरेखा तैयार की। इसके तहत स्वच्छता प्रहरी द्वारा अब तक लगभग 200 यूनिट शौचालयों की सफाई कर 60,000 रुपये की अतिरिक्त आय अर्जित की गई है। सफाई के साथ-साथ क्षतिग्रस्त शौचालयों की मरम्मत का कार्य भी किया जा रहा है, जिसमें पाइप, चैंबर और टाइल्स की फिटिंग शामिल है।
स्वच्छता प्रहरी मामूली शुल्क लेकर हितग्राहियों के शौचालयों की नियमित सफाई कर रहे हैं। शिक्षा विभाग, पंचायत, महिला एवं बाल विकास तथा आदिवासी विकास विभाग के साथ अनुबंध कर संस्थागत शौचालयों की सफाई सुनिश्चित की गई है, ताकि छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों को स्वच्छ शौचालय की सुविधा मिल सके।
जिले में मिले सकारात्मक परिणामों के आधार पर अब यह पहल पूरे छत्तीसगढ़ में लागू की जाएगी, जिससे ग्रामीण स्वच्छता को बेहतर बनाने के साथ-साथ रोजगार का नया जरिया भी उपलब्ध होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button