इज्जत के नाम पर नाबालिग बेटी की हत्या करने वाला पिता गिरफ्तार, 13 साल बाद पहुंचा सलाखों के पीछे

झज्जर/हरियाणा। पुरानी कहावत है कि अपराधी चाहे कितना ही शातिर क्यों ना हो एक न एक दिन कानून के लंबे हाथ उसके गिरेबान तक पहुंच ही जाते हैं। बहादुरगढ़ में करीब 13 साल पहले इज्जत-आबरू के नाम पर किए गए गुनाह के मामले में भी यह कहावत एकदम सटीक बैठती है। 13 साल पहले बेटी का कत्ल करने वाला गुनाहगार पिता आखिरकार सलाखों के पीछे पहुंच ही गया। बहादुरगढ़ की सीआईए टू पुलिस टीम ने आरोपी खुशीलाल को बिहार के खगडि़या से गिरफ्तार किया है।
मां और बहन को कर लिया था गिरफ्तार
सीआईए टु पुलिस इंचार्ज इंस्पेक्टर विवेक ने बताया कि 13 साल पहले आरोपी ने अपनी करीबन 17 साल की नाबालिग बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। बेटी की हत्या करने के बाद आरोपी बाप ने उसके शव को बोरे में बंद कर नाले में फेंक दिया था। आरोपी की बेटी उस वक्त गर्भवति थी। पुलिस ने उसी दौरान मामले का खुलासा कर मृतका की मां और बहन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जबकि मृतका का पिता खुशीलाल अंडरग्राउंड हो गया था।
आरोपी पर था 5 हजार रुपये का इनाम
रोहतक पुलिस रेंज के आईजी ने आरोपी बाप पर 5 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था। पुलिस ने आरोपी बात को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button