बाहरी दिल्ली में एक गोदाम में लगी भीषण आग, जिंदा जले दो कर्मचारी

बाहरी दिल्ली। बाहरी दिल्ली में पीतमपुरा स्थित एक गोदाम में बीती रात करीब दो बजे भीषण आग लग गई। गोदाम में सो रहे दो कर्मचारियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं, दमकल की नौ गाड़ियों ने करीब छह घंटे बाद आग पर काबू पाया।
दमकल विभाग के अनुसार, आग के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गत्ते के गोदाम में बने कमरे में गोदाम मालिक समेत पांच लोग सो रहे थे। रात करीब 1:30 बजे अचानक आग लग गई, जिसके बाद कमरे में सो रहे तीन लोगों ने गोदाम की दीवार तोड़ दी। इस दौरान तीनों समय रहते बाहर निकल आए। दो लोग गोदाम के अंदर ही फंसे रह गए, जिनकी जलने से मौत हो गई।
वहीं, आग गोदाम से साथ वाले दूसरे गोदाम तक फैल गई। इसके बाद पास में तबेले में भी आग लग गई। जहां 10 से 15 गोवंशी व भैंसों को बाहर निकाल लिया गया लेकिन, इस आग में एक बछड़े की जलने से मौत हो गई। आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है। आग लगने के बाद दो बड़े सिलेंडर भी फट गए, जिससे आग और तेजी से फैल गई थी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button