फतेहपुर में जमीनी विवाद को लेकर बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, चारपाई के नीचे खून से लथपथ मिला शव

फतेहपुर में भूमि विवाद के चलते मवेशी बाड़े में सो रहे 60 वर्षीय वृद्ध टिक्का सोनकर की धारदार औजारों से हत्या कर दी गई।

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। पंद्रह विस्वा भूमि विवाद के के चलते मवेशी बाड़े में सोए वरिष्ठ नागरिक की धारदार औजार व वजन वस्तु से सिर व चेहरे पर वार कर रात को चारपाई में सोते समय हत्या कर दी गई।सुबह भाई जंगल की ओर जाने के लिए पशु बाड़े के करीब से निकलने तो चारपाई के नीचे दिवंगत को खून से लतपत पड़ा देखा।
सूचना पर पुलिस व फाेरेंसिक टीम पहुंची और घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए। दिवंगत की पत्नी ने दूर के पारिवारिक रिश्ते में चचेरे भाइयों, भतीजों व भयाहू सहित पांच लोगों पर हत्या किए जाने की आशंका जता मुकदमा दर्ज कराया है।
जाफरगंज थाने के अंगदपुर गांव निवासी 60 वर्षीय टिक्का सोनकर ने गांव से करीब एक पांच सौ मीटर दूर घटमाखेड़ा के पास ग्राम समाज की 15 विस्वा भूमि पर में मवेशी बाड़ा बना रखा है। इस भूमि पर पारिवारिक दूर के रिश्ते से चचेरे भाई का दावा है कि कब्जे वाली भूमि का उनके पिता ने नाम पर पट्टा है। दोनों के बीच इसका विवाद दीवानी न्यायालय में चल रहा है।
बुधवार की शाम घर से खाना खाकर प्रतिदिन की तरह टिक्का सोनकर मवेशी बाड़े में सोने चले गए। शुक्रवार की सुबह खेतों की जाने के दौरान बड़े भाई प्रहलाद मवेशी बाड़ा पहुंचे तो खून से लथपथ हालत में चारपाई से नीचे भाई को पड़ा देखा। दौड़कर गांव आए और अन्य स्वजन को जानकारी दी।
इस पर स्वजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और देखा तो टिक्का की मौत हो चुकी थी। सिर पर धारदार औजार से वार के गहरे निशान व वजनी वस्तु से चेहरा कूचने के निशान मौजूद थे। सूचना मिलने पर सीओ ब्रज मोहन राय, थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से कई महत्वूपर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। दिंवगत की पत्नी गुलाबी ने पुलिस को तहरीर दी है। जिस पर राम खेलावन से भूमि विवाद के मुकदमे का जिक्र करते हुए राम खेलावन उसकी पत्नी रानी, पुत्र धीरेंद्र व अंकित, भाई बरमबली के अलावा गांव के शिवमोहन द्वारा हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की है। थाना प्रभारी ने बताया कि दिवंगत की पत्नी की तहरीर पर पांचों आरोपितों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
जिस भूमि का वाद न्यायालय में चल रहा है उसकी बुधवार को तारीख भी थी। उन्होंने कहाकि आरोपितों के अलावा कोई भी हत्या के पीछे हो सकता है। इसकी गहनता से जांच की जा रही है। दिंवगत चार भाई है, सभी अलग-अलग रहते हैं। दिंवगत के कोई संतान नहीं है।

76732837

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button