भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन, सात महिलाएं समेत 10 खिलाड़ी फाइनल में पहुंचे

स्पोर्ट्स डेस्क/नई दिल्ली। भारतीय युवा मुक्केबाजों का अंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन जारी है। सात महिलाएं समेत 10 भारतीय मुक्केबाज अपने-अपने वर्ग के सेमीफाइनल जीतकर इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गए हैं और अब ये स्वर्ण पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।
महिला मुक्केबाजों में निशा (54 किग्रा), मुस्कान (57 किग्रा), विनी (60 किग्रा), निशा (65 किग्रा), आरती कुमारी (75 किग्रा), पारची टोकस (80+ किग्रा) के साथ-साथ पुरुषों की स्पर्धा में मौसम सुहाग (65 किग्रा), राहुल कुंडू (75 किग्रा) और हेमंत सांगवान (90 किग्रा) ने फाइनल का टिकट पक्का किया। कृतिका (80 किग्रा) को बिना किसी मुकाबले के फाइनल में जगह मिली है।
भारत ने इस प्रतियोगिता में 40 मुक्केबाजों (प्रत्येक आयु वर्ग में 20) का एक मजबूत दल उतारा है। इसमें अनुभवी चैंपियनों और घरेलू सर्किट में प्रभावित करने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का बेहतरीन मिश्रण है। भारत ने अंडर-22 श्रेणी में भी 13 पदक पक्के कर लिए हैं, जिसमें पांच मुक्केबाज स्वर्ण के लिए चुनौती पेश करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button