गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने सराहनीय कार्य करने वाले हॉस्पिटलों के प्रबंधकों को किया सम्मानित

शिवदत्त शुक्ला,(फतेहपुर/उत्तर प्रदेश)। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर सीएचसी बिंदकी व रायसिना हॉस्पिटल में आयुष्मान भारत योजना के बेहतर प्रदर्शन एवं सराहनीय कार्य करने में सर्वश्रेष्ठ रहे हॉस्पिटलों के प्रबंधकों को जिलाधिकारी फतेहपुर सी. इंदुमती द्वारा सम्मानित किया गया।
बताते चले कि इलाहाबाद कानपुर के बीच पुरइन मोड.हाईवे स्थित रायसिना हॉस्पिटल में 100 बेड व वातानुकूलित एवं स्वच्छता युक्त व संपूर्ण सुविधाओं को देखते हुए एवं आयुष्मान भारत के प्रति कार्य करने में सफल रहे रायसिना हॉस्पिटल के प्रतिनिध विजय सिंह को जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी सी. इंदुमती ने हॉस्पिटल के प्रतिनिध को आशीर्वाद देते हुए कहा कि हमेशा ऐसे ही अच्छे व ईमानदारी से कार्य करना चाहिए।




