निमिषा प्रिया की मौत की सजा अभी टली नहीं है, केरल के मौलवी ने किए गलत दावे

Nimisha Priya's death sentence has not been postponed yet, Kerala cleric made false claims

नई दिल्ली/एजेंसी। यमन में मौत की सजा का सामना कर रही भारतीय निमिषा प्रिया के मामले में केरल के एक मौलवी द्वारा किए जा रहे दावे गलत हैं। सरकारी सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
साथ ही कहा कि इस संवेदनशील मामले पर किसी भी तरह की अटकलबाजी से बचना चाहिए। सदर मुफ्ती कंथापुरम एपी अबूबकर मुसलियार ने सोमवार को दावा किया था कि प्रिया की मौत की सजा को पलट दिया गया है।
सूत्रों ने कहा कि उन्होंने प्रिया के मामले से जुड़ी कुछ रिपो‌र्ट्स देखी हैं और ये दावे गलत हैं। सूत्र ने कहा, ”हम लोगों से इस संवेदनशील मामले पर गलत सूचना और अटकलों से बचने का आग्रह करते हैं।”
यह स्पष्टीकरण तब आया जब सदर मुफ्ती ने कथित तौर पर कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय और विदेश मंत्रालय प्रिया मामले में उनके प्रयासों से अवगत हैं। 38 वर्षीय भारतीय नागरिक की फांसी 16 जुलाई को होनी थी, लेकिन भारतीय अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद इसे टाल दिया गया। वह वर्तमान में यमन की राजधानी सना की एक जेल में बंद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button