केजरीवाल का चला जादू, आम आदमी पार्टी ने जीती 134 सीटें, भाजपा के खाते में 104 आई

नई दिल्ली।  दिल्ली नगर निगम चुनाव के फाइनल नतीजे आ गए हैं। दिल्ली में 250 वार्ड हैं। इन 250 वार्डों में 4 दिसंबर को वोट डाले गए थे। फाइनल नतीजों में आम आदमी पार्टी ने 134 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, भाजपा 104 सीटों पर जीतने में कामयाब रही है। कांग्रेस का प्रदर्शन खराब रहा। पार्टी के सिर्फ 9 पार्षद ही जीत सके हैं। वहीं, अन्य के खाते में 3 सीटें गई हैं। इसका मतलब साफ है कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली नगर निगम चुनाव में अपना बहुमत हासिल कर लिया है। भाजपा दूसरे नंबर पर रही है। पिछले 15 सालों से भाजपा शासन में थी। लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी ने उसे उखाड़ फेंका है। दिल्ली नगर निगम चुनाव में कई मुद्दे शामिल रहे। हालांकि, सबसे ज्यादा जिस मुद्दे की चर्चा की वह दिल्ली की गंदगी।

दिल्ली में चुनावी जीत के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वह सभी के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आशीर्वाद चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली के लोगों के बहुत बधाई देना चाहता हूं। इतनी बड़ी और शानदार जीत के लिए, इतने बड़े बदलाव के लिए मैं दिल्ली के लोगों को बधाई देना चाहता हूं। इकसे साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों ने मुझे दिल्ली की सफाई, भ्रष्टाचार को दूर करने, पार्क को ठीक करने के साथ कई सारी जिम्मेदारियां दी हैं। मैं दिन रात मेहनत करके कोशिश करूंगा की आपके इस भरोसे को कायम रखूं। केजरीवाल ने कहा कि मैं चाहता हूं कि भाजपा और कांग्रेस का सहयोग अब दिल्ली के लिए काम करे। मैं केंद्र से अपील करता हूं और दिल्ली को बेहतर बनाने के लिए पीएम का आशीर्वाद मांगता हूं। हमें एमसीडी को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है। आज दिल्ली की जनता ने पूरे देश को एक संदेश दिया है।

नतीजों में आम आदमी पार्टी को सफलता मिलने के साथ ही पार्टी के यहां स्थित दफ्तर पर जश्न शुरू हो गया।आप के दफ्तर पर जुटे कार्यकर्ताओं-समर्थकों ने पार्टी के झंडे लहराये और ढोल-नंगाड़ों की थाप पर नृत्य शुरू कर दिया। इस दौरान मिठाई भी बांटी गई। उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर वार्ड से शकीला बेगम समेत तीन निर्दलीय उम्मीदवार भी विजयी रहे हैं। इसके साथ ही कई ऐसे दिग्गज नेता भी रहे हैं जिनके गढ़ में विरोधी पार्टियों ने जीत हासिल की है और अपना दबदबा दिखाया है। दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता। आदेश गुप्ता पटेल नगर क्षेत्र से आते हैं। पटेल नगर में 4 वार्ड हैं जिनमें से आपने तीन में जीत हासिल कर ली है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया भाजपा पर जबरदस्त तरीके से हमलावर रहते हैं। मनीष सिसोदिया पटपड़गंज क्षेत्र से विधायक है। पटपड़गंज में 4 विधानसभा के क्षेत्र हैं। इन चार में से भाजपा ने 3 सीटों पर जीत हासिल की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button