कानपुर में घर से अपहरण कर नाबालिग से चार दिनों तक किया गैंगरेप, दो आरोपी भेजे गए बाल सुधार गृह, युवक को जेल
![]()
कानपुर/उत्तर प्रदेश। यूपी के कानपुर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। कानपुर में बीते 24 जून को पड़ोसी युवक दो नाबालिगों के साथ बाउंड्री फांद कर पीड़िता के घर में घुस गया। बारामदे में सो रही 16 वर्षीय नाबालिग को दबोच लिया। इस दौरान आरोपियों ने विरोध करने पर मानसिक विक्षिप्त भाई और छोटे भाई की पिटाई कर दी। नाबालिग का मुंह दबाकर बाइक पर बैठाकर ले गए। पुलिस ने चार दिन बाद पीड़िता को रमईपुर चौराहे से बरामद किया है। पीड़िता ने सामुहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए दो नाबालिग आरोपियों को बाल सुधार गृह भेजा है। वहीं, पड़ोसी को मुख्य आरोपी बनाते हुए जेल भेजा गया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के साथ ही उसके बयान भी दर्ज किए हैं। इस घटना के बाद परिवारों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है।
बिधनू थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में रहने वाली पीड़िता के पिता ने बताया कि बीते 24 जून को कानपुर देहात रिश्तेदारी में गया था। घर में 18 साल का मानसिक विक्षिप्त बेटा और 13 साल का छोटा था। बेटी और दोनों बेटे बरामदे में सो रहे थे। गांव का सिद्धार्थ सिंह पड़ोस के दो नाबालिगों के साथ घर में घुस आया, उसने बेटी को दबोच लिया। इस दौरान विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों बेटों को पीटा। इसके बाद बेटी को जबरन बाइक पर बैठाकर किसी अज्ञात स्थान पर ले गए।
पीड़िता के पिता का आरोप है कि आरोपियों ने चार दिनों तक बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसके साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। इसके बाद 28 जून को उसे रमईपुर चौराहे पर छोड़कर भाग गए थे। सोमवार को पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।




