बिहार में एक मंदिर के ‘साधु’ को किया गिरफ्तार, सामने आया 5 करोड़ी के चोर का सच

नोएडा ब्यूरो। ग्रेटर नोएडा ने आखिरकार एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार करने में कामयाब हुई जो अपने साथियों संग मिलकर 5 करोड़ रुपये के 6800 मोबाइल फोन चुराने में आरोपित था। बिहार में एक यूनिवर्सिटी के मंदिर से गिरफ्तार किया गया मुख्य आरोपित पुलिस से बचने के लिए साधु के वेश में रहता था। यही वजह है कि साधु बनकर ही ग्रेटर नोएडा पुलिस ने उसे धर दबोचा।

ग्रेटर नोएडा पुलिस के पास पुख्ता जानकारी थी कि मुख्य आरोपित अमितेश दरभंगा (बिहार) में रह रहा है। पुलिस जब अमितोश के करीब पहुंची तो आसपास ने जानकारी ही नहीं दी। इसके पीछे वजह यह थी कि ग्रेटर नोएडा पुलिस वर्दी में थी। इसके बाद योजना बनाकर अमितेष को गिरफ्तार किया गया। योजना के तहत ग्रेटर नोएडा पुलिस का एक सिपाही साधु बना। कपड़े खरीदे और साधु का लुक हासिल किया। इस बीच पुलिस को पता चला कि अमितेश कादिराबाद थाना क्षेत्र स्थित एक यूनिवर्सिटी के मंदिर में साधु बनकर रहता है। इसके बाद पुलिसकर्मी भी साधु के भेष में आरोपी के पास पहुंचा। पूरी तरह पुष्ट होने पर ही अमितेष को गिरफ्तार किया गया।

बता दें कि थाना ईकोटेक एक क्षेत्र में स्थित वीवो फैक्ट्री से करीब चार वर्ष पहले पांच करोड़ रुपये कीमत के 6800 मोबाइल फोन गायब हो गए थे। कुछ समय बाद ही पुलिस ने मोबाइल फोन गायब करने वाले गैंग के सभी 31 सदस्यों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया था। इसके बाद बदमाशों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई। इस मामले की जांच दनकौर पुलिस द्वारा की जा रही है।बिहार के दरभंगा के अमितेश ने इस मामले में न्यायालय से जमानत ले ली थी। उस समय आरोपित ने अपना वर्तमान पता विजय विहार, रोहिणी दिल्ली बताया था। आरोपित बाद में न्यायालय में तय समय पर पेश नहीं हुआ तो उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। वहीं, दनकौर पुलिस आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए दर्ज पते पर पहुंची तो वह वहां नहीं मिला। पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा द्वारा आरोपित पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। पुलिस जांच करती हुई बिहार के दरभंगा पहुंची जहां पता चला कि आरोपित अमितेश साधु बन गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button