बरेली में कोचिंग सेंटर की आड़ में चल रहा था धर्मांतरण का खेल, तीन आरोपी गिरफ्तार

बरेली/उत्तर प्रदेश। बरेली में किराये के मकान में संचालित कोचिंग सेंटर की आड़ में आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को पढ़ाने और मरीजों का इलाज कराने के बहाने धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। इसका खुलासा तब हुआ, जब सुभाषनगर निवासी रिषभ ठाकुर वहां पहुंचे तो गिरोह ने उन्हें जाल में फंसा लिया। धोखे से उनका धर्म परिवर्तन करा दिया। इसके बाद रिषभ ने बारादरी थाने में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
रिषभ के मुताबिक उनको सूचना मिली थी कि कुछ लोग सुपरसिटी में किराये का मकान लेकर बीमार और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को रुपये देकर इलाज और पढ़ाई कराने का प्रलोभन देते हैं। फिर उनका धर्म परिवर्तन कराते हैं। रिषभ ने बताया कि वह रविवार को अपने साथियों को लेकर मौके पर पहुंचे। वहां पादरी सुमित मैसी अपने साथी अमित मैसी, सरिता व सत्यपाल के साथ मिलकर महिलाओं और बच्चों का धर्म परिवर्तन करा रहे थे।
रिषभ के मुताबिक वहां पता चला कि सुमित मैसी लोगों को ईसाई धर्म की दीक्षा देकर धर्म परिवर्तन कराता है। आरोप है कि सुमित ने रिषभ और उनके साथियों को भी ईसाई धर्म अपनाने को कहा। धार्मिक किताब हाथ में देकर कहलवाया कि हे ईशू भगवान मैं आपकी शरण में आ गया हूं और ईसाई धर्म कबूल करता हूं। रिषभ ने बताया कि धोखे से कराए गए धर्म परिवर्तन से उनकी धार्मिक भावनाएं हुईं। उन्होंने साथियों संग बारादरी थाने पहुंचकर धार्मिक किताब पुलिस को दिखाई और रिपोर्ट दर्ज करा दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button