हमें कहते हैं ड्राई होली खेलो, तुम भी वर्चुअल बकरा काटो, नीतेश राणे ने बकरीद की कुर्बानी पर किया बड़ा कमेंट
महाराष्ट्र के फायरब्रांड बीजेपी नेता और मंत्री नितेश राणे ने बकरीद के त्योहार से पहले एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने ड्राई होली मनाने का सुझाव देने वालों को निशाने पर लेते हुए कहा कि मुसलमान वर्चुअल बकरीद मनाएं। कंप्यूटर पर बकरे की फोटो रखकर कुर्बानी दें। राणे ने कहा है कि किसी की हिम्मत जो ऐसा कह सके।

मुंबई/एजेंसी। बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर बेजुबान पशुओं की कुर्बानी को लेकर देशभर में बहस छिड़ी हुई हैं। महाराष्ट्र में मुंबई समेत पूरे राज्य में गाय की कुर्बानी को प्रतिबंधित किया गया है। इसके साथ सार्वजनिक स्थानों पर बलि नहीं देने का आदेश दिया गया है। इस सब के महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने कुर्बानी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हमें कहते हैं ड्राई होली खेलो, तुम भी वर्चुअल बकरा काटो। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे ने कहा कि बकरीद मनाने के लिए कंप्यूटर पर बकरे की तस्वीर लगाकर उसे ‘वर्चुअली’ कुर्बानी देते हुए दिखाएं। बकरीद 28 मई को मनाई जाएगी। मुस्लिम लोग इस मौके पर पशुओं की कुर्बानी देते हैं।
हमारे होली के त्योहार में कहा जाता है कि होली माहौल के हिसाब से मनानी चाहिए, सूखी होली मनाओ, दिवाली के त्योहार में कहते हैं कि पटाखे मत जलाओ, जो ऐसा कहते हैं उन्हें लोगों को सलाह देनी चाहिए कि वे बकरीद मनाने के लिए कंप्यूटर पर बकरे की तस्वीर लगाकर उसे ‘वर्चुअली’ कुर्बानी देते हुए दिखाएं।
मंत्री नितेश राणे ने आगे कहा यही बात हम सभी को समझना चाहिए अपनी होली आई या दिवाली आती है तो अपने कुछ सलाह देने के लिए आगे आते हैं। वीर सावरकर ने कहा है ना हिंदुओं को मुसलमान से खतरा नहीं हिंदुओं से खतरा है, अपने ही कुछ नालायक हैं, यह सलाह उन्हें क्यों नहीं देते। है हिम्मत पर्यावरण वालों में यह सलाह देने की, एक बार दे के देखो फिर देखो कहां-कहां घूमते नजर आएंगे। नितेश राणे में कार्यक्रम में नेरल जैसी जगहों पर हिन्दू एकता की अपील की। उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज का एकजुट होना बहुत जरूरी है। हिन्दू होने के नाते हम सबको एकता का परिचय देना चाहिए। राणे ने कहा कि इस बार विश्वास व्यक्त किया कि हम सरकार के रूप में समाज की सुरक्षा और न्याय के लिए प्रतिबद्ध हैं।
महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे के बयान पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने सोमवार को महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे की उन टिप्पणियों की कड़ी आलोचना की। जिनमें उन्होंने बकरीद के दौरान वर्चुअल कुर्बानी का सुझाव दिया था। उन्होंने कहा कि इस्लाम एक व्यावहारिक धर्म है और मंत्री पर इस्लामी परंपराओं तथा मदरसों के बारे में जानकारी न होने का आरोप लगाया। महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने वर्चुअल कुर्बानी के सुझाव के साथ कार्यक्रम में मदरसों पर हमला बोला था। राणे ने आरोप लगाया था कि ऐसी संस्थाएं शिक्षा के बजाय कट्टरपंथ के केंद्र हैं।




