अलवर में अग्निवीर के नाम पर ठगी, सेना भर्ती में मेडिकल पास करवाने के नाम पर किया जा रहा था फर्जीवाड़ा

अलवर/राजस्थान। शहर के अरावली विहार थाना पुलिस ने आरआर कॉलेज ग्राउंड पर हाल में सम्पन्न हुई अग्निवीर सेना भर्ती के दौरान मेडिकल फिट कराने के एवज में 1 लाख रुपए ठगी के करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों जुनैद खान और सुनील को गिरफ्तार किया है।जबकि इस मामले में तीसरा आरोपी फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही है। अरावली विहार थाना एसएचओ ने बताया कि अग्निवीर सेना भर्ती में एक मुनफेद नाम का अभ्यर्थी को मेडिकल में डॉक्टरों की टीम से फिट करवाने की एवज में एक लाख रुपए डिमांड की थी और 50 हजार रुपए एडवांस ले लिए थे।
पीड़ित युवक मुनफेद खान निवासी आंधवाडी रेणी ने पुलिस थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि सेना भर्ती के दौरान उसकी मुलाकात जुनैद खान निवासी अलावाडा से हुई थी। जुनैद ने अपने साथी सुनील की जानकारी बड़े अफसरों से बताते हुए कहा कि सुनील उसको सेना भर्ती के मेडिकल टेस्ट में फिट करवा देगा।परिवादी मुनफेद के दाहिने पैर की चिटली उंगली में प्वाइंट था। जिसकी वजह से वो कई भर्तियों में रह चुका है। जिसके लिए एक लाख रुपए मांगे।
पीड़ित ने 50 हजार रुपए पहले दे दिए और शेष भर्ती पूरी होने पर देने का वादा किया। लेकिन भर्ती के दौरान उसे प्रथम स्टेज में लंबाई कम होने के कारण बाहर कर दिया। इसके बाद मुनफेद ने जुनैद और सुनील से पैसे वापस देने की बात की तो पहले वादा किया ओर बाद में पैसे देने की मना कर फोन उठाना बंद कर दिया। साथ दोनों आरोपी गांव से फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित ने अरावली विहार थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जुनैद खान और सुनील को गिरफ्तार किया, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।




