फतेहपुर जिले में खुदाई के दौरान मिले ब्रिटिश शासन काल के सिक्के

सत्येंद्र शुक्ला,(फतेहपुर/उत्तर प्रदेश)। जिले के महेशपुर मठेठा ग्राम सभा के एक घर में खुदाई के दौरान ब्रिटिश शासन काल के सैकड़ों सोने चांदी के सिक्के मिले हैं। इसकी जानकारी जब गांव के लोगों को हुई तो काफी संख्या में बड़े-बूढ़े, महिलाएं एवं बच्चे पहुंच गए। पूछने पर किसी को कुछ बताने के लिए तैयार नहीं था। जानकारी के अनुसार रीता देवी पुत्री उग्रसेन सिंह सिंह की बेटी के बगल में एक गिरे हुए मकान जोकि हीरालाल गुप्ता का बताया जा रहा है पिछले 3 सालों से बंद पड़ा था। हीरालाल गुप्ता का परिवार गांव से बाहर रहता है।
पुराना मिट्टी से बना हुआ घर पूरी तरह से गिर चुका था इस मिट्टी के घर में प्रीत देवी मिट्टी की खुदाई कर रही थी तभी अचानक खुदाई के दौरान एक मिट्टी का घड़ा मिला जिसे देखकर पिता डर गई और पास के सोनू नाम के लड़के को बुलाकर घड़े को दिखाया। जब खड़े को खोलकर देखा गया तो उसमें ब्रिटिश शासन काल के सन 1900 से लेकर 1940 तक के चांदी एवं तांबे के सिक्के मिले। सिक्कों सिक्कों के बंटवारे को लेकर आपस में विवाद हो गया और बात पूरे गांव में फैल गई। गांव वालों ने इसकी सूचना घर के मालिक हीरालाल गुप्ता को दी एवं मामले की जांच पुलिस प्रशासन के माध्यम से एक करवाने की बात कही गई है।




