डोंगरगढ़ में बड़ा हादसा, रोपवे का एक हिस्सा टूटकर गिरा, पूर्व गृहमंत्री समेत कई नेता घायल

Major accident in Dongargarh, a part of the ropeway broke and fell, many leaders including former Home Minister injured

राजनांदगांव/छत्तीसगढ़। राजनांदगांव में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में राज्य के पूर्व गृहमंत्री बाल-बाल बचे हैं। हालांकि उन्हें चोट लगी है। छत्तीसगढ़ की धर्मनगरी कही जाने वाले डोंगरगढ़ में रोपवे टूटने से भाजपा नेता और पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा शुक्रवार को बाल-बाल बच गए। रामसेवक पैकरा रोपवे में बैठकर बम्लेश्वरी देवी के दर्शन करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। जब बीजेपी नेता रोपवे पर सवार होकर मां बम्लेश्वरी के दर्शन को जा रहे थे तभी रोपवे का एक हिस्सा टूटकर गिर गया। इस हादसे में भाजपा नेता भरत वर्मा को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। जिस समय हादसा हुआ उस समय रोपवे की एक ट्राली में 6 लोग सवार थे। सवारों में राम सेवक पैकरा, भरत वर्मा, दया सिंह, मनोज अग्रवाल के नाम बताए गए हैं।
बताया जा रहा है कि हादसा मेंटेनेंस में लापरवाही के कारण हुआ है। हालांकि इस मामले में जांच के भी निर्देश दिए गए हैं। भरत शर्मा की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उन्हें तत्काल रायपुर रेफर करने की बात भी सामने आ रही है।
सीएम विष्णुदेव साय ने भी हादसे की जानकारी ली है। सीएम साय ने एक्स पर लिखा- डोंगरगढ़ में रोपवे हादसे का समाचार मिला है। रोपवे में वरिष्ठ भाजपा नेता रामसेवक पैकरा, भाजपा के प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा समेत अनेक लोग सवार थे। हादसे में भरत वर्मा आंशिक रूप से घायल हुए हैं। शेष सभी कुशल हैं। भरत वर्मा जी के भी शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। बम्लेश्वरी माता का मंदिर प्रसिद्ध शक्तिपीठ है। यह मंदिर पहाड़ की चोटी पर स्थिति है। अभी हाल ही में नवरात्र से पहले रोपवे को बंद कर मरम्मत का काम किया गया था। हादसे के बाद मामले में जांच की बात कही गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button