दिल्ली में अचानक भरभराकर गिर गई मस्जिद, सड़क के धंसने से हुआ बड़ा हादसा

नई दिल्ली। पुरानी दिल्ली के चूड़ीवाला इलाके में एक बड़ा हादसा हुआ है। इलाके में स्थित एक पुरानी संगमरमर वाली मस्जिद अचानक भरभराकर गिर गई। बताया जा रहा है कि इलाके में अचानक सड़क धंसने की वजह मस्जिद गिर गई। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि दूर खड़े होकर उसका वीडियो बना रहे हैं। मस्जिद गिरने के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है।
जानकारी के अनुसार, संगमरमर वाली मस्जिद करीब 10 साल पहले बनी थी। इसे संगमरमर की मस्जिद के नाम से जाना जाता है। जब ये घटना हुई तब मौके पर पुलिस भी मौजूद थी। वीडियो में भी पुलिस के जवानों को देखा जा सकता है। पुलिस को स्थानीय लोगों ने सूचना दी थी कि मस्जिद के सामने सड़क धंस गई है। इसके बाद पुलिस ने आसपास की दुकानों को खाली कराया। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। अचानक से सड़क कैसे धंस गई इसका पता लगाया जा रहा है। वहीं स्थानीय लोगों की मांग है कि मस्जिद को फिर से बनाया जाए। फिलहाल सड़क से मलबे को हटाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button