फतेहपुर में घर का ताला तोड़ सऊदी के सोने के बिस्किट,जेवर समेत 35 लाख की चोरी

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। नए साल की रात नकाबपोश चोर ने एक घर के दो सेंटर लॉक व पांच ताले तोड़कर करीब 35 लाख का माल चुरा ले गया। चोरी की खबर मेन गेट के ताले टूटे देखकर पड़ोसियों ने बृहस्पतिवार सुबह परिवार को दी। कौशांबी से परिवार के लोग दोपहर को घर पहुंचे। गृहस्वामिनी का घटना से बेहाल दिखी। पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच को पहुंची। नकाबपोश चोर सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ है।
पुलिस ने जल्द ही चोरी का खुलासा किए जाने का दावा किया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के मसवानी निबहरा निवासी मो. सरवर सलमानी सऊदी अरब में रहते हैं। उनकी पत्नी शबीना बानो ने बताया कि वह मायके एक शादी में शामिल होने 29 दिसंबर की शाम गांव कौशांबी जिला के सिराथू के कंथुआ परिवार के साथ गई थी। उनके घर का ताला तोड़कर चोर बुधवार की रात करीब साढ़े तीन बजे घुसा। सारे कमरों के ताले तोड़कर रखी अलमारी,बक्सों तक पहुंचा।
अलमारी का लॉकर तोड़कर चोर एक सेट सोने का हार, एक सोने का चोकर, तीन पत्ती हार, पत्ती का हार, छह अंगूठी, एक जोड़ी झाला, एक जोड़ी टॉप्स, एक लरी की झुमकी, कील, दो सोने के बिस्किट, दो जोड़ी चूड़ियां, दो जोड़ी कंगन, एक जोड़ा सुई-धागा, एक जोड़ी पायल, एक चांदी का रानी सेट, छह जोड़ी तोड़िया, तीन जोड़ी तोड़ा, अलग-अलग जगहों पर रखी करीब एक लाख रुपये नकदी चोर चुरा ले गया। चोर कैमरे में कैद हुआ है। राशिद ने बताया कि भाई सरवर काफी समय से सऊदी में नौकरी करते हैं। सोने के जेवरात, बिस्किट सऊदी से लेकर ही आते रहे हैं। कुछ सोना यहां का भी खरीदा और जेवर भाभी शबीना के मायके से मिला भी शामिल है। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button