दिल्ली में बीच सड़क इतना बड़ा गड्ढा! हाथी समा जाए, ट्रैफिक पुलिस ने जारी कर दी एडवायजरी

There is such a big pothole in the middle of the road in Delhi! An elephant can fit in it, traffic police has issued an advisory

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में पिछले करीब एक सप्ताह से हो रही बारिश ने आम जन जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई इलाकों में पानी भर गया है। सीवर लाइनें जाम हो गई हैं। भारी बारिश के कारण कई जगहों पर जमीन धंसने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। आज कुछ ऐसा ही गाजीपुर डेयरी के पास हुआ। यहां जमीन धंसने के कारण बीच सड़क बहुत बड़ा गड्ढा हो गया।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इसके कारण आज ट्वीट करके इस इलाके से गुजरने वाले यात्रियों को कोई दूसरा रास्ता चुनने की सलाह दी है। दरअसल, इस इलाके में सीवर लाइन धंसने के कारण काफी बड़ा गड्ढा हो गया। हालांकि, तुरंत ही नगर निगम इस गड्ढे को भरने की कोशिश में जुट गई है। लेकिन आम लोगों के लिए दिक्कत बढ़ गई है। ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट कर लिखा है कि आनंद विहार से आने वाले और नोएडा की तरफ जाने वाले यात्री खिचड़ीपुर सड़क का इस्तेमाल करें। इसके अलावा नोएडा और वसुंधरा से आने वाले यात्री खिचड़ीपुर, चांद सिनेमा रोड का इस्तेमाल करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button