आगरा में पत्नी ने पति का फिल्मी स्टाइल में कराया अपहरण, हाथ-पैर बांधकर गाड़ी की ​डिक्की में ले गए साले

आगरा/उत्तर प्रदेश। आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यक्ति को उसके साले बंधक बनाकर उठा ले गए। उसके हाथ पैर और मुंह को बांधकर गाड़ी की डिक्की में डाल लिया। जब घरवालों को इसकी जानकारी हुई तो अपहरणकर्ताओं को पकड़ लिया। आरोपियों को थाने ले गए। ये आरोपी कोई नहीं थे। उस व्यक्ति के सगे साले थे। जो उसकी पत्नी के कहने पर उसका अपहरण करने के ले जा रहे थे। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
थाना खंदौली के खेरिया गांव का निवासी हरदेव का उसकी पत्नी से विवाद चल रहा है। गुरुवार को उसकी पत्नी ने अपने भाईयों को बुलवाकर हरदेव का अपहरण करवा दिया। आरोपी सत्यपाल, धर्मपाल और राजपाल हरदेव को कार की डिक्की में डालकर उठा ले गए। उसके हाथ पैर को रस्सी से बांध दिया जबकि मुंह पर कपड़ा बांध रखा था।इसकी जानकारी हरदेव के परिवार वालों को हुई तो उन्होंने गाड़ी का पीछा करके उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद आरोपियों को थाने पहुंचा दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी राजपाल और उसका बेटा निखिल है। अभी तक उनके पास कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
हरदेव का आरोप है कि उसकी पत्नी और साले उसकी संपत्ति के पीछे पड़े हैं। उसके घर आकर उसके पैसे ऐंठ ले जाते हैं। पत्नी और साले जमीन को हड़पना चाहते हैं। जमीन का बैनामा अपने नाम करवाना चाहते हैं। मगर वह तैयार नहीं है। इसलिए उसका अपहरण करके जबरन संपत्ति को अपने नाम करवाना चाहते हैं।
हरदेव सिंह का बंधक बना कर ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस चौकी पर लोग मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला पारिवारिक विवाद का है। हरदेव सिंह के ससुराल वालों का कहना है कि वह उसकी पत्नी का इलाज नहीं कराता है। उसकी पत्नी हॉस्पिटल में भर्ती है। दो लोगों को हिरासत में लिया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button