कार ड्राइवर ने गाड़ी के बोनट पर ट्रैफिककर्मी को एक किमी तक घसीटा,सलाखों के पीछे पहुंचा

Car driver dragged a traffic policeman for one kilometer on the bonnet of the car, landed behind bars

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन में चेकिंग के लिए रोकने पर ट्रैफिककर्मी को कार के बोनट पर एक किमी तक ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपित के पास ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी के कागज नहीं थे। इसलिए मौके पर उसने गाड़ी नहीं रोकी।
एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा के मुताबिक ट्रैफिक कांस्टेबल योगेंद्र कुमार शुक्रवार को राजनगर एक्सटेंशन में ड्यूटी पर थे। इसी दौरान एक सेंट्रो कार को उन्होंने रूकने का इशारा किया, लेकिन आरोपित कार चालक ने कार रोकने की बजाय उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से योगेंद्र कार के बाेनट पर आ गए। आरोपित कार चालक बोनट पर ही बैठे कांस्टेबल को करीब एक किमी दूर तक ले गया।
एक बाइक सवार ने आरोपित को रोकने का प्रयास किया तो उसे भी टक्कर मार दी। आगे जाकर एक अन्य कार में टक्कर मार दी, जिससे कांस्टेबल नीचे गिर गए। इसके बाद आरोपित मौके से कार लेकर फरार हो गया। सिपाही की शिकायत पर नंदग्राम थाने में केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपित साहिबाबाद के अशोक वाटिका निवासी आदित्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button