बलरामपुर पुलिस का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल, एक मासूम की मौत के बाद रिपोर्ट में किया बड़ा हेरफेर

बलरामपुर/छत्तीसगढ़। बलरामपुर पुलिस पर बड़ा आरोप लगा है। एक मासूम की मौत पर ASI का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हुआ है। बलरामपुर के रघुनाथपुर थाना का पूरा मामला बताया जा रहा है। वाड्रफनगर पुलिस ने ग्राउंड जीरो में मामला दर्ज कर बलरामपुर पुलिस को डायरी सौंपी थी, जिसमें लिखा था कि बच्ची की हार्ट अटैक से मौत हुई।
जब यह मामला बलरामपुर पुलिस के पास पहुंचा तो एएसआई ने बच्ची की मां पर ज्यादा दूध पिलाकर जान लेने का दोष मढ़ दिया। जिसके बाद 9 हजार रुपए ले लिए। लेकिन मीडिया में खबरों के बाद एएसआई ने परिजनों को पैसा लौटाया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
मामला रघुनाथनगर थाने का है, जहां दो महीने पहले संतोष कुशवाह के नवजात बच्चे की मौत हो गयी थी। वाड्रफनगर पुलिस चौकी की पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया। लिहाजा वाड्रफनगर पुलिस ने ग्राउंड जीरो पर पुलिस डायरी रघुनाथनगर थाने में भेज दिया, लेकिन मामले में नया मोड़ तब आया जब रघुनाथनगर थाने में पदस्थ नगर सैनिक आशुतोष उपाध्याय बार बार पीड़ित परिवार से पैसे की मांग करने लगा।
पैसे नहीं दिये जाने पर नगर सैनिक अपने साथ एएसआई जाबलून कुजूर को साथ लेकर पीड़ित संतोष कुशवाह के घर पहुंच गया और थाने में बुला कर उनसे 20 हजार रुपए की मांग कर दी। जिसकी प्रथम किस्त 9 हजार रुपये पीड़ित के पिता से एएसआई जाबलून कुजूर ने ले लिए। शेष 11 हजार रुपए एक दिन बाद दिये जाने की बात पर उनको थाने से छोड़ा गया। जब मामला मीडिया के संज्ञान में आया तो एएसआई ने मीडिया के सामने ही पीड़ित को लिये गये 9 हजार रुपये वापस किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button