Festive Season Sale: रिलायंस डिजिटल पर लगी सेल, HDFC ग्राहकों के मजे ही मजे, हाथ से ना जानें दें ये मौका

Festive Season Sale: फेस्टिव सीजन के आते ही कई ऑनलाइन सेल शुरू हो जाती है। ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनियां अलग-अलग तरह के ऑफर निकालती हैं। अभी भारत में अगले महीने दीवाली है। इसलिए ऑनलाइन सेल की धूम मची हुई है। इसी बीच रिलायंस डिजिटल कहां पीछे रह जाता, रिलायंस की तरफ से भी धमाकेदार […]

Festive Season Sale: फेस्टिव सीजन के आते ही कई ऑनलाइन सेल शुरू हो जाती है। ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनियां अलग-अलग तरह के ऑफर निकालती हैं। अभी भारत में अगले महीने दीवाली है। इसलिए ऑनलाइन सेल की धूम मची हुई है। इसी बीच रिलायंस डिजिटल कहां पीछे रह जाता, रिलायंस की तरफ से भी धमाकेदार स्कीम अपने ग्राहकों के लिए जारी की हैं. इस स्कीम के जरिए कितना फायदा होगा, किन ग्राहकों को होगा, साथ में कब तक ये कंपनी छूट दे रही है, सभी के बारे में आपको बताते हैं।

कितना होगा फायदा

हम भारतीय जब कोई नया सामान लेने जाते हैं तो मन में यही सवाल आता है कि कितना फायदा हो रहा है। तो ये छूट मिल रही है HDFC  के ग्राहकों के लिए। HDFC के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर 10 फीसदी का डिस्काउंट दिया जाएगा। रिलायंस डिजिटल के बारे में आपको बता दें कि इस प्लेटफॉर्म पर शानदार इलेक्ट्रॉनिक आइटम बेचे जाते हैं।

कब तक मिलेगा ये ऑफर

इस ऑफर का लाभ 7 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक ले सकते हैं। छूट पाने के लिए कम से कम 5000 की खरीद करनी होगी। साथ में इस ऑफर को किसी दूसरे ऑफर के साथ क्लब नहीं कर सकते हैं। क्रेडिट कार्ड के अलावा और किसी कार्ड पर ऑफर कंपनी नहीं दे रही है। साथ में ये भी ध्यान में रखना होगा कि ये ऑफर सभी आइटम पर नहीं मिला रहा है। इसलिए खरीद करने से पहले एक बार चेक कर लें।

रिलायंस के अलावा और भी कंपनियां दे रही हैं ऑफर

रिलायंस डिजीटल के साथ और भी कंपनी ऑफर दे रही हैं। जिसमें फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डे शामिल है। अमेजन फेस्टिवल सेल 2023 में स्मार्टफोन पर कमाल के ऑफर मिल रहे हैं। इसलिए अपनी जरूरत के हिसाब से सेल का फायदा उठाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button