गाजियाबाद में चौकी इंचार्ज की टोपी लगा युवक ने रील बनाकर सोशल मीडिया पर डाली

गाजियाबाद। चौकी इंचार्ज की टोपी लगाकर इंस्टाग्राम रियल बनाने वाले युवक को पुलिस ने धर दबोचा है। लोनी कोतवाली क्षेत्र के रूपनगर चौकी में बैठकर चौकी इंचार्ज की टोपी लगाकर एक युवक ने वीडियो बनाया। युवक ने वीडियो रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड की।
पुलिस को जब इसकी जानकारी लगी तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। एसीपी लोन सूर्यबली मौर्या ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम नितिन सागर निवासी प्रकाश विहार लोनी बताया है। आरोपी रूपनगर पुलिस चौकी के अंदर गया था। उसने चौकी इंचार्ज की टोपी लगाकर फोटो वीडियो बनाई। इसके बाद नितिन ने यह फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर डाले।




