सोशल मीडिया पर फिर एक्टिव हुई हिमाचल की महिला एचएएस अधिकारी ओशिन शर्मा

महिला एचएएस अधिकारी ओशिन शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपना एकाउंट एक बार फिर से एक्टिवेट कर अपनी कुछ फोटोज शेयर किया है। उनके फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर वापस लौटने पर बधाई दी है।

शिमला/एजेंसी। हिमाचल की महिला एचएएस और शिमला की एसडीएम ओशिन शर्मा एक बार फिर से सोशल मीडिया पर सक्रिय नजर आ रही हैं। लंबे समय बाद उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट एक्टिवेट किया है। उन्होंने इंस्टा पेज पर अपनी कुछ तस्वीर शेयर की है। उनकी नई तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस और समर्थकों ने उन्हें ‘वेल्कम बैक’ कहकर स्वागत किया। बता दें कि ओशिन शर्मा के इंस्टग्राम में तीन लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। कुछ महीने पहले उन्होंने अपना अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया था। सरकार से फटकार लगने के बाद उन्होंने ये कदम उठाया था। अब एक बार फिर से वो सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आ रही हैं।
दरअसल एक कंपनी के प्रोडक्ट का प्रमोशनल वीडियो करने के चक्कर में ओशिन शर्मा विवादों में फंस गईं थी। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसमें वह एक कंपनी के प्रोडक्ट का प्रमोशन कर रही थीं। इसके बाद उनके खिलाफ जांच के आदेश दे दिए गए थे। हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव ने इसकी जांच के आदेश दे दिए थे।
ओशिन शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक निजी कंपनी के प्रोडक्ट का प्रमोशनल वीडियो साझा किया। इसमें वो प्रोडक्ट को अनबॉक्सिंग और डिस्काउंट कोड दिखाते हुए नजर आ रही थी। उनके इस वीडियो पर लोग सवाल उठाने लगे थे। अधिकारियों समेत विपक्षी दलों ने सेवा नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया था। इसके बाद मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने मामले की जांच करने के निर्देश दिए। बता दें कि नियमों के अनुसार बिना अनुमति किसी ब्रांड या व्यापार गतिविधि का प्रमोशन नहीं कर सकते।
ओशिन शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए बताया था कि वह खुद एक साल से इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर रही थीं। उन्होंने दावा किया था कि इन प्रोडक्ट्स का प्रमोशन करने का उनका इरादा नहीं था।
ओशिन शर्मा मूल रूप से चंबा जिले के भरमौर की रहने वालीं है। उनके पिता धर्मशाला शिफ्ट हो गए थे। अप्रैल 2021 में उन्होंने तत्कालीन बीजेपी विधायक विशाल नेहरियां से शादी की थीं। लेकिन दो महीने बाद ही उन्होंने अपने पति पर मारपीट और टॉर्चर का आरोप लगाया था। बाद में दोनों ने तलाक ले लिया था। ओशिन शर्मा हिमाचल प्रदेश एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (HPAS) की 2020 बैच की अफसर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button