राम रहीम की पैरोल खारीज करने की उठी मांग, हाईकोर्ट में डाली गई याचिका

हरियाणा डेस्क। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिली है जिसके लेकर विवाद लगातार बढ़ रहा है। राम रहीम की पैरोल को लेकर पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। इस मामले में जल्द ही सुनवाई की जाएगी।राम रहीम को मिली पैरोल को लेकर विपक्षी पार्टियां काफी विरोध कर रही है। राम रहीम की पैरोल को लेकर वकील एचसी अरोड़ा ने पैरोल याचिका खारीज करने की मांग की है। राम रहीम यौन शोष, रणजीत सिंह की हत्या के मामले में जेल में सजा काट रहे है। बीते पांच वर्षों से वो जेल में सजा काट रही है। राम रहीम को दिवाली से पहले 40 दिनों की पैरोल की गई है।

इस मामले पर याचिका दायर करने वाले एसची अरोड़ा ने मीडिया को कहा कि राम रहीम को पैरोल दिए जाने की प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी की गई है। इस प्रक्रिया में अनदेखी होने से सुरक्षा व्यवस्था में दिक्कत हो सकता है। उन्होंने कहा कि पंजाब में शांति व्यवस्था बिगड़ सकती है। राम रहीम को पैरोल देने के चलते शांति भंग होने का खतरा बेहद बढ़ गया है। पैरोल देने से पहले संबंधित जिला उपायुक्त से सुरक्षा को लेकर आंकलन किया जाना था। मगर राम रहीम को पैरोल दिए जाने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का आंकलन हरियाणा सरकार ने बागपत जिले के डीएम से कराया जबकि इसे पंजाब में करवाया जाना था। राम रहीम के बाहर आने से पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था में गड़बड़ी हो सकती है।

बता दें कि जब से राम रहीम पैरोल पर बाहर आा है तभी से डेरा समर्थकों की भीड़ आश्रम पर पहुंचने लगी है। इसी बीच खबरें है कि डेरा समर्थकों और आम लोगों के बीच तनाव की स्थिति में इजाफा हो रहा है। बता दें कि हरियाणा सरकार पर भी आरोप लगा है कि वो बार बार राम रहीम को पैरोल दे रही है, जिसका मुख्य उद्देश्य चुनावों में लाभ लेना है। बता दें कि हरियाणा की आदमपुर सीट पर उपचुनाव और पंचायती चुनाव होने वाला है। पैरोल को इस चुनाव से जोड़कर विपक्षी पार्टियों ने सत्ता में काबिज भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। चुनावों को देखते हुए कई नेता भी गुरमीत राम रहीम से आशीर्वाद लेने उनके आश्रम में पहुंच रहे है। पंचायत चुनाव के उम्मीदवार भी राम रहीम के आश्रम के चक्कर लगाते दिख रहे है। राम रहीम के सत्संग में जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। नेताओं को रेप और हत्या के आरोपी बाबा के पीछे नतमस्तक होने से चर्चाएं हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button