केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री का फतेहपुर में फूलमाला के साथ हुआ स्वागत
Union Minister of State for Finance was welcomed with a garland in Fatehpur

खागा/फतेहपुर। कानपुर से रक्षपालपुर जाते समय भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी ने नगर के चौराहा पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भारत सरकार का फूल मालाओं से लाकर जोरदार स्वागत किया।
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी रक्षपालपुर में पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह जन सेवक की माता जी का निधन हो जाने पर शोक संवेदना व्यक्त करने जा रहे थे तभी नगर के चौराहा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर नगर पंचायत किशनपुर के अध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर पिछड़ा मोर्चा जिला मंत्री अनु कटियार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य लल्लन सिंह पटेल, पूर्व प्रधानाध्यापक भीम सिंह तथा भाजपा के सदस्य उपेंद्र, विक्रम, अंकित सिंह, अंकित सोनकर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।



