गाजियाबाद में घर में घुसकर 9 साल की बच्ची का यौन शोषण, पड़ोसी पर एफआईआर

गाजियाबाद। गाजियाबाद में घर में घुसकर 9 साल की बच्ची के यौन शोषण का मामला सामने आया है। घटना के वक्त बच्ची अपनी छोटी बहन के साथ घर में थी। उसके माता पिता बाहर गए हुए थे। बच्ची के विरोध करने पर आरोपी युवक घर से भाग गया। परिजन घर पहुंचे तो उसने यह बात उन्हें बताई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
साहिबाबाद थाना क्षेत्र की कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि सोमवार को वह और उनकी पत्नी बाहर गए हुए थे। घर में उनकी 9 वर्षीय बेटी अपनी छोटी बहन के साथ थी। मौका पाकर उनके पड़ोस में रहने वाला गैर समुदाय का युवक घर में घुस गया। वह बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर भाग निकला। परिजन घर पहुंचे तो बच्ची ने उन्हें यह बात बताई। जिसके बाद मंगलवार को उन्होंने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दी। एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा ने बताया की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button