शाहदरा विधानसभा प्रत्याशी संजय गोयल ने अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए किया जनसंपर्क अभियान
Shahdara assembly candidate Sanjay Goyal launched a public relations campaign to ensure his victory

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी शाहदरा विधानसभा प्रत्याशी संजय गोयल अपनी जीत को सुनिश्चित करने के लिए निरंतर जनसंपर्क अभियान किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में आज सोमवार को संजय गोयल द्वारा गोविंद खंड, शिवा खंड, प्रताप खंड, और वाल्मीकि बस्ती में समाज के विभिन्न वर्गों से संपर्क किया और समाज के प्रतिनिधियों के साथ क्षेत्र वासियों से समर्थन का निवेदन किया। संजय गोयल द्वारा आज ज्वाला नगर में पोरवाल समाज, गुरुद्वारा साहिब दिलशाद गार्डन में सिख समाज ,छोटा बाजार तेलीवाड़ा में ब्राह्मण समाज, भोलानाथ नगर फर्नीचर मार्केट में व्यापारिक संगठनो तथा ईस्ट एंड क्लब विवेक विहार में भारी संख्या में उपस्थित वकीलों के साथ बैठक कर आगामी 5 फरवरी को अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। इसके अलावा अंबेडकर कैंप झिलमिल,हनुमान मंदिर चौक विश्वकर्मा नगर, गीता भवन भोलानाथ नगर तथा गज्जू कटरा में भी उनके द्वारा जनसंपर्क किया गया। समाज के सभी वर्गों से मिल रहे भारी समर्थन को देख संजय गोयल अपने संबोधन में जनता को कहा कि इस बार शाहदरा विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत के साथ जीतने जा रही है और यहां के क्षेत्र वासियों को केंद्र सरकार की जिन योजनाओं से अब तक वंचित रहना पड़ रहा था उनका इंतजार खत्म होने जा रहा है। जनसंपर्क अभियान में विजय गुप्ता, लखन गौतम, मदन मित्तल, हरीश आनंद अमित क्वात्रा, नीरज कौशिक, आई दामोदर,सचिन दुबे, विशाल सिंघल, नितिन अरोड़ा, गुलशन लूथरा, नरेश चोपड़ा, संजीव मदान,सतीश आहुजा, पीयूष गुप्ता , सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




