द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ करने फिजी पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राष्ट्रपति के साथ करेंगी बैठक

President Draupadi Murmu reached Fiji to strengthen bilateral relations, will hold a meeting with the President

सुवा,(फिजी)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण में सोमवार को फिजी पहुंचीं। वह फिजी के राष्ट्रपति विलियम मैवालिली कटोनिवेरे और प्रधानमंत्री सिटिवेनी राबुका के साथ बैठक करेंगी। मुर्मू फिजी के राष्ट्रपति कटोनिवेरे के निमंत्रण पर 5-7 अगस्त तक यहां रूकेंगी। यह किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की इस द्वीपसमूह राष्ट्र की पहली यात्रा है। राष्ट्रपति मुर्मू का हवाई अड्डे पर फिजी के उप प्रधानमंत्री विलियम गावोका, फिजी में भारतीय उच्चायुक्त पी एस कार्तिकेयन और फिजी के अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया।
फिजी सरकार के आधिकारिक फेसबुक पेज पर एक पोस्ट में कहा गया, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू फिजी की दो दिवसीय राजकीय यात्रा के लिए नाडी पहुंची हैं। उनकी अगवानी उप प्रधानमंत्री विलियम गावोका और भारत में नियुक्त फिजी के उच्चायुक्त श्री जगन्नाथ सामी ने किया। मुर्मू अपनी यात्रा के दौरान, फिजी की संसद को संबोधित करेंगी और इसके सदस्यों से बातचीत करेंगी, जिनमें से कई भारतीय मूल के हैं। नयी दिल्ली में विदेश मंत्रालय के अनुसार, फिजी की अपनी यात्रा के बाद, मुर्मू न्यूजीलैंड और तिमोर-लेस्ते की यात्रा करेंगी।
मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रपति की छह दिवसीय तीन देशों की यात्रा का उद्देश्य भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति को आगे बढ़ाना है। विदेश मंत्रालय ने फिजी रवाना होने से पहले ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू फिजी, न्यूजीलैंड और तिमोर-लेस्ते की तीन देशों की यात्रा पर रवाना हुईं। पहले चरण में राष्ट्रपति फिजी की राजकीय यात्रा करेंगी। यह यात्रा दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों को और प्रगाढ़ करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button