फ़िल्मी अंदाज में लग्जरी कार की सीट के अंदर अफीम रखकर ले जाने वाले तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मिर्जापुर/उत्तर प्रदेश। मिर्जापुर जिले में फ़िल्मी अंदाज में लग्जरी कार की सीट के अंदर अफीम रखकर ले जाने वाले एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कार के अंदर से 22 किलो अफीम बरामद किया है। बरामद अफीम का अनुमानित कीमत 23 करोड़ रुपये है। चुनाव के मद्देनजर पुलिस सक्रिय भूमिका में सघन चेकिंग अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत बरकछा मोड़ से पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार के भीतर से भारी मात्रा में अफीम बरामद किया है।
मिर्जापुर जिले के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के बरकछा मोड़ पर पुलिस वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान रिनॉल्ट फ्ल्यूवेन्स कार को रोका। कार को रोककर पुलिस सघन चेकिंग किया तो सीट में कुछ होने को लेकर शक हुआ। पुलिस ने जब सीट खोलकर देखा तो केबिन बनाकर 22 किलो तीन सौ ग्राम अफीम बरामद हुए। पुलिस ने तस्कर हेमंत धानुका निवासी शिवगंगा शिव सिटी निहालपुर मंडी थाना राजेंद्र नगर इंदौर मध्य प्रदेश को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
एसपी अभिनंदन ने खुलासा करते हुए बताया कि जिले में पहली बार अफीम की इतनी बड़ी खेप पकड़ी गई है। क्राइम ब्रांच और देहात कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम को सफलता मिली है। अफीम को बरामद करने के बाद हमने इनके रूट को ट्रेस किया है और इनसे जुड़े जो मुख्य हैंडलर्स का भी पता लगाया जा रहा है। कई लोगों के नाम आ चुके हैं। उनके विरुद्ध ऐसी कार्रवाई होगी जो नजीर बनेगी।
एसपी अभिनंदन ने बताया कि मध्यप्रदेश के इंदौर व रतलाम और झारखंड के डर्टनगंज एरिया व रास्ते में पड़ने वाले जिलों में इनका नेटवर्क फैला हुआ था। अफीम की खेफ को डर्टनगंज से इंदौर ले जाया जा रहा था। तस्कर कार की सीट के फोम को हटाकर और डिग्गी के भीतर छिपाकर अफीम रखे हुए थे। ऐसे देखकर यह नहीं लगेगा कि इसमें कुछ रखा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button