यूपी के पुलिस विभाग में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, प्रदेश में एएसपी रैंक के 42 ऑफिसर इधर से उधर

लखनऊ/उत्तर प्रदेश। योगी सरकार में लगातार तबादलों का दौर जारी है। हाल ही में हुए आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर के बाद अब बड़े स्तर पर अपर पुलिस अधीक्षक रैंक के अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक 42 अपर पुलिस अधीक्षक अधिकारियों को इधर से उधर करते हुए नई जिम्मेदारी सौंप दी गई है। तबादलों के क्रम में मार्तंड प्रकाश सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरदोई बनाया गया है। इसके साथ ही डॉक्टर प्रवीन रंजन सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सीतापुर, राममोहन सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बदायूं की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके साथ ही संजीव कुमार बाजपेई को अपर पुलिस अधीक्षक नगर बिजनौर, आनंद कुमार द्वितीय को अपर पुलिस उपायुक्त गाजियाबाद, संसार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज दीपेंद्र नाथ चौधरी को अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया संतोष कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक शामली शिवराज को अपर पुलिस अधीक्षक यातायात बरेली राजेश कुमार सोनकर को उपसेनानायक आठवीं वाहिनी पीएसी बरेली बनाया गया है। वहीं मनोज कुमार अवस्थी का भी ट्रांसफर कर दिया गया है मनोज कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शाहजहांपुर बनाया गया है।
इसके अलावा डॉ अरविंद कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर मथुरा, संजय राय को अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी प्रतापगढ़, नरेंद्र प्रताप सिंह द्वितीय को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुजफ्फरनगर, शशि शेखर सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के पद पर तैनात किया गया है। इसके साथ ही मनीष कुमार मिश्रा को अपर पुलिस उपायुक्त गौतमबुद्धनगर, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव को अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी गोरखपुर और ओमप्रकाश द्वितीय को अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती की जिम्मेदारी सौंप गई है।
अतुल कुमार श्रीवास्तव को अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर, रोहित मिश्रा को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बुलंदशहर, शिवराम यादव को अपर पुलिस उपायुक्त प्रयागराज, विशाल पांडे को अपर पुलिस अधीक्षक अंबेडकर नगर नियुक्त किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button