फतेहपुर में पुलिसकर्मियों पर सिरफिरे युवक ने चापड़ से किया हमला, हेड कांस्टेबल की हालत गंभीर

In Fatehpur, a crazy youth attacked policemen with a chopper, head constable in critical condition

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। फतेहपुर जिले में हेड कांस्टेबल पर एक सिरफिरे युवक ने दौड़ाकर चापड़ से हमला कर दिया। हादसे में मुख्य आरक्षी को गंभीर चोट आई हैं। मामले में तहरीर के आधार पर स्थानीय थाना पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा के साथ अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार, बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जोनिहा इलाके की पीआरवी 1160 की पुलिस मंगलवार की रात क्षेत्र में गस्त कर रही थी। पीआरवी वैन में तैनात मिर्जापुर जिले के जिगना थाना क्षेत्र के चडेरू चौखटा गांव निवासी हेड कांस्टेबल नरेंद्र कुमार ने थाना पुलिस को दी। तहरीर में बताया कि उसके साथ चालक धर्मेंद्र सिंह व सुनील कुमार थे।
इस दौरान रात करीब सवा 12 बजे जैसे ही उक्त पुलिसकर्मी रहमतपुर मोड़ के पास पहुंचे तो देखा कि एक व्यक्ति हाथ में चापड़ लेकर बंगाली डॉक्टर को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने युवक को टोंक दिया। इससे आग बबूला युवक भड़क गया और दौड़कर पुलिसकर्मियों से भिड़ गया। इस दौरान युवक ने चापड़ से हमला कर दिया। हादसे में ड्राइवर धर्मेंद्र के हांथ की उंगली में गंभीर चोंटें आईं। किसी तरीके से सिरफिरे युवक को पुलिसकर्मियों ने काबू में करते हुए दबोच कर थाने ले गई।
पुलिस की सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने धर्मेंद्र सोनकर निवासी जोनिहा थाना बिंदकी कोतवाली अपनी पहचान बताई है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने हमले में प्रयुक्त बांका बरामद किया है। मुख्य आरक्षी नरेंद्र कुमार की शिकायत पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि हेड कांस्टेबल की तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया। आरोपी पर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button