जिस पत्नी की हत्या के जुर्म में पति 4 महीने से जेल में बंद, वह महिला नोएडा में प्रेमी के साथ जिंदा मिली

नोएडा। बिहार के मोतिहारी में जिस महिला की हत्या के आरोप में पति चार महीने से जेल में है, वह नोएडा में किसी और के साथ रह रही थी। यही नहीं, मोतिहारी की अरेराज पुलिस हत्या के मामले में युवक के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट तक दाखिल कर चुकी है। ट्रायल चल रहा है। इस बीच युवक के परिजनों को महिला के नोएडा में रहने की सूचना मिली तो बिहार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, नोएडा पुलिस जानकारी से इनकार कर रही है। मोतिहारी के वॉर्ड-10 निवासी युवक की शादी 6 मार्च 2025 को एक युवती के साथ हुई थी। तीन माह तक दोनों के बीच में सब ठीक चला। इस बीच तीन जुलाई की रात युवती बिना बताए कहीं चली गई। युवक ने काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला तो गुमशुदगी की शिकायत दी।
पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। युवती का कुछ पता नहीं चलने पर उसके परिवार ने पति पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगा दिया। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। बिना शव बरामद किए कोर्ट में चार्जशीट भी दाखिल कर दी। लेकिन, अपने बेटे को निर्दोष साबित करने के लिए परिवार वाले युवती को ढूंढने का प्रयास करते रहे।
सोमवार को युवक के परिजनों को पता चला की युवती नोएडा में किसी और के साथ रह रही है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मोतिहारी पुलिस ने नोएडा आकर दोनों दाखिल कर दी। लेकिन, अपने बेटे को निर्दोष साबित करने के लिए परिवार वाले युवती को ढूंढने का प्रयास करते रहे। सोमवार को युवक के परिजनों को पता चला की युवती नोएडा में किसी और के साथ रह रही है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मोतिहारी पुलिस ने नोएडा आकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button