Amit Shah: मोदी को फिर पीएम बनाने का संकल्प लेकर आया हूं, यूपी के आजमगढ़ में अमित शाह की हुंकार

आजमगढ़,(उत्‍तर प्रदेश)। जब से 2014 से केंद्र में बीजेपी की सरकार आई है, आजमगढ़ की जनता ने भोले शंकर की तरह भारतीय जनता पार्टी को आशीर्वाद दिया है। जनता ने हर बार वोटों से झोली भर दी है। आजमगढ़ में शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह  ने आजमगढ़ की जनता से अपील की कि एक बार फिर यहां ‘कमल खिलाएं’। इससे पहले अमित शाह ने कौशांबी में भी जनसभा को संबोधित किया। वहां उन्‍होंने एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया। कौशांबी में अमित शाह ने नारा दिया, ‘इस बार फिर एक बार, 300 सीटों से पार।’

अमित शाह आजमगढ़ में होने वाली जनसभा में निर्धारित समय से आधा घंटा पहले पहुंचे। आजमगढ़ की इस रैली से अमित शाह ने पूर्वांचल में लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंका। जिस तरह से कौशांबी में उन्‍होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को निशाने पर लिया, उसी तरह आजमगढ़ में उन्‍होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला बोला।

इसे भी पढ़ें: Uttar Pradesh News : लखनऊ में यूपी विधान भवन और सचिवालय समेत कई इमारतों का बदलेगा रूप

उन्‍होंने कहा, एक समय में जिस जिस उत्‍तर प्रदेश में दंगा मुक्‍त होने की कल्‍पना नहीं हो सकती थी वह योगी सरकार में साकार हुआ। मैं यहां एक बार प्रचार के लिए आया था। तब देखा रात में गांव में बिजली नहीं रहती। लेकिन अब हालात बदल गए हैं।’ अमित शाह ने वहां मौजूद जनता से सवाल किया, ‘सपा, बसपा, कांग्रेस क्‍या देश का विकास कर सकते हैं? कभी कोरेाना में आपने अखिलेश यादव को देखा? कभी टीका लगाने आए यहां। मोदी ने देश की जनता को टीका उलब्‍ध कराया। गरीब जनता को मुफ्त राशन मुहैया करवाया।’
अमित शाह ने आजमगढ़ को 4500 करोड की 170 परियोजनाओं का तोहफा दिया। उन्‍होंने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर जनता को आगाह करते हुए कहा, ‘ चुनाव आ रहा है। अब सपा, बसपा, कांग्रेस परिवारवाद और जातिवाद लेकर आएंगे। मैं आपका आह्वावन करने आया हूं कि 2024 के चुनाव में यहां की जनता फिर से एक बार मोदी जी पर भरोसा करे। उन्‍हें जिताकर फिर से प्रधानमंत्री बनाए।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button