कौशाम्बी में अलविदा जुम्मा की नमाज सकुशल सम्पन्न,पुलिस प्रशासन ने की चाक-चौबंद व्यवस्था

सचिन पाण्डेय,कौशाम्बी/उत्तर प्रदेश। यूपी के कौशाम्बी जिले में रमजान माह के अंतिम शुक्रवार अलविदा जुम्मा की नमाज के अवसर पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई। एसपी राजेश कुमार के निर्देशन में जनपद के समस्त संवेदनशील स्थानों, मस्जिदों एवं नमाज स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई।
एसपी राजेश कुमार व एएसपी राजेश कुमार सिंह ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित थाना प्रभारियों एवं ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
इस दौरान नमाज स्थलों के आसपास यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष प्रबंध किए गए। पुलिस प्रशासन द्वारा स्थानीय लोगों, धर्मगुरुओं एवं आयोजकों से समन्वय स्थापित कर आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के वातावरण में नमाज सम्पन्न कराई गई।जनपदवासियों के सहयोग एवं पुलिस प्रशासन की प्रभावी कार्यवाही के परिणामस्वरूप जनपद कौशाम्बी में अलविदा जुम्मा की नमाज शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button