छत्तीसगढ़ के रायपुर में सिपाही की पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने किया खुलासा

रायपुर/छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर में सिपाही की पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बताया कि जॉली सिंह की हत्या करने वाला मुंबई का रहने वाला उसका दोस्त है। दोनों के बीच सोशल मीडिया में दोस्ती हुई फिर प्यार। आरोपी जय और सिपाही की पत्नी जॉली सिंह की दोस्ती 4 साल पहले सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। दोनों के बीच इंस्टाग्राम में बात होती थी। पुलिस ने आरोपी को यूपी से गिरफ्तार कर लिया है। जय सिंह भारत छोड़कर नेपाल भागने की फिराक में था।
दोस्ती के बाद दोनों के बीच प्यार हो गया। जय अक्सर मुंबई से डिलीवरी बॉय बनकर जॉली सिंह से मुलाकात करने आता था। दोनों के बीच फिजिकल रिलेशन भी थे। जय जब भी जॉली से मिलने आता था एक दिन उसके ही साथ रुकता था। जॉली का अपने पत्नी से विवाद था जिस कारण से वह अकेले ही रहती थी।
पुलिस के अनुसार, दोनों में अक्सर शादी को लेकर बहस होती थी। जॉली सिंह हर मुलाकात में जय से शादी की बात करती थी इसके बाद दोनों के रिश्ते खराब होने लगे थे। जय सिंह पहले से ही शादीशुदा था। उसके दो बच्चे भी हैं। घटना वाले दिन उसने शादी से इंकार कर दिया था जिसके बाद जॉली सिंह ने पुलिस केस करने की धमकी दी थी।
5 मार्च को भी जय सिंह जॉली सिंह से मिलने के लिए आया था। वह रायपुर फ्लाइट से पहुंचा था। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच शादी को लेकर बहस हुई थी। बहस इतनी बढ़ गई थी जय ने कैंची मारकर जॉली की हत्या कर दी। हत्या के बाद जय सिंह गेट के बाहर ताला लगाकर चला गया था। वह वापस मुबंई ट्रेन से गया था। घटना स्थल पर पुलिस को मुंबई की लोकल ट्रेन का एक टिकट मिला था जिसकी गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस मुंबई तक पहुंची थी।
जय अपनी प्रेमिका जॉली सिंह से पीछा छुड़ाना चाहता था। इसके लिए उसने हत्या के तरीकों के लिए क्राइम की वेबसीरीज देखीं। वेबसीरीज से उसने यह भी सीखा की कैसे हत्या वाले दिन फोन का उपयोग नहीं करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button