बागपत में मिली ताम्रयुग की 4500 साल पुरानी तलवारें-तीर और गदा, महाभारत से है कनेक्शन!

4500 years old swords, arrows and maces from the Copper Age found in Baghpat, have a connection with Mahabharata!

बागपत/उत्तर प्रदेश। बागपत में खुदाई के दौरान मिली तलवारों की प्राचीनता को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में इन तलवारों की कार्बन डेटिंग विधि से उम्र पता लगाई गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि ये तलवारें 4500 साल पुरानी हैं। ताम्रयुग के ये हथियार महाभारत के समय के हो सकते हैं। जमीन के नीचे से मिले इन हथियारों में कुल्हाड़ी, चाकू और गदा शामिल हैं। तांबे से तीर के सिरे भी बनाए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक विजय कुमार के प्रयासों ने इन हथियारों की तिथि के निर्धारण के लिए इन्हें हंगरी भेजा गया था। शहजाद राय शोध संस्थान में रखे गए ताम्र युग के अस्त्र-शस्त्रों के 38 सैंपल्स को बुडापेस्ट भेजा गया था। इनमें से 35 हथियारों की उम्र 4500 ईसापूर्व की पाई गई। ताम्र युग के अवशेषों को महाभारत के समय का माना जाता है। ऐसे में कहा जा रहा है कि ये हथियार महाभारतकालीन हो सकते हैं।
बता दें कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने बागपत जिले से ये हथियार हासिल किए थे। इन प्राचीन युग के हथियारों में चार फीट लंबी तलवारें, कुल्हाड़ी, चाकू, गदा और तीर भी शामिल थे। तीरों के सिरे तांबे के बनाए गए थे। मानवरूप आकृतियां भी इसके साथ मिली थीं। इन सभी के सैंपल हंगरी के बुडापेस्ट भेजे गए थे। जहां से रिपोर्ट आने के बाद पता चला कि ये 4500 साल पुरानी चीजें हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button