खखरेरू नगर पंचायत में दबंग ने दलित पर जमकर बरपाया कहर, हाथ तोड़ा, सिर फोड़ा

घर मे घुस कर पति-पत्नी को पीटा, युवक का सिर फोड़ दिया

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। यूपी के फतेहपुर जिले के खखरेरू नगर पंचायत के सरोजिनी नगर वार्ड तकिया में दबंगों ने मामूली बात को लेकर घर में घुसकर दलित परिवार की महिलाओं सहित आधा दर्जन लोगों पर जमकर कहर बरपाया। दबंगों ने हमला करके सभी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। दबंगों का कहर यहीं नहीं थमा। दलित परिवार के दरवाजे चढ़ कर लोहे की पाइप से घर मे घुस कर पति पत्नी को पीटा इसके बाद बीच बचाव में जो भी परिजन आया उसे अपना निशाना बनाते हुए सबको पीटा। दलित युवक का सिर फोड़ दिया और उसकी पत्नी वा माता का हांथ व पैर फ्रेक्चर कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया है। जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने रेफर कर दिया है। पीड़ित परिवार को कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। जिससे दलित परिवार सहमा हुआ है। नगर के वार्ड नंबर 13 सरोजिनी नगर तकिया निवासी जयचंद्र पुत्र छेद्दू पासवान ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि आज 11.30 बजे घर के बाहर बैठा था तभी मोहल्ले का ही गुलफाम पुत्र लुकमान व उसका भाई आए और मुझे व मेरी पत्नी ज्ञानमती को भी जातिसूचक शब्दों से संबोधित कर गाली गलौज करने लगा। जिस पर मेरी पत्नी ने गाली गलौज देने से मना किया तो ये लोग पहले से ही लोहे की पाइप लिए थे जिससे दोनों भाइयों ने मुझे व मेरी पत्नी को घर में घुसकर मारा पीटा। इस दौरान बीच बचाव में आई मेरी मां दुलारी और भाई चंदन को भी लोहे की पाइप मारा है। जिससे मेरा सर फट गया है और मेरी मां के हाथ और पत्नी के हाथ व पैर में गंभीर चोटे आई हैं। दबंग ने घटना की शिकायत कही भी करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी बच्चे लाल प्रसाद ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button