भारत की सबसे बड़ी डील! मुंबई में 23 फ्लैट 1200 करोड़ में बिके

  • मायानगरी मुंबई में हुई भारत की सबसे बड़ी डील
  • मुंबई में 23 फ्लैट 1200 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं
  • यह सभी फ्लैट बिजनेसमैन सुधाकर शेट्टी के हैं
  • फ्लैट्स को राधकिशन दमानी के करीबियों ने लिया

मुंबई,(महाराष्ट्र)। मुंबई की बहुमंजिला इमारतों में आलीशान फ्लैट की कीमत भले ही कितनी भी बढ़ जाए लेकिन खरीदने वाले उसे किसी भी कीमत पर खरीद ही लेते हैं। मायानगरी के वर्ली इलाके में हाल में 23 फ्लैट 1200 करोड़ रुपए में बेचे गए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक डी मार्ट के संस्थापक राधाकिशन दमानी के रिश्तेदारों, करीबियों, और दोस्तों ने यह आलीशान फ्लैट खरीदें हैं। जिनका फिलहाल निर्माण कार्य शुरू है। यह फ्लैट वर्ली के एनी बेसेंट रोड पर बन रहे थ्री सिक्सटी वेस्ट के बी-टॉवर में खरीदे गए हैं। इन फ्लैट्स को बेचने वाले बिज़नेसमैन सुधाकर शेट्टी हैं, जिन्होंने अपने हिस्से के फ्लैट बेचे हैं। सुधाकर शेट्टी ने इस प्रोजेक्ट में एक अन्य बिल्डर विकास ओबेरॉय के साथ पार्टनरशिप की थी।

इस प्रोजेक्ट में बेचे गए सभी अपार्टमेंट 5000 स्क्वायर फुट की साइज में हैं। जिनकी कीमत 50 से 60 करोड़ रुपए है। इन सभी 23 फ्लैट को बेचकर सुधाकर शेट्टी अपना एक हजार करोड़ रुपये का कर्ज चुकाना चाहते हैं। जिसे उन्होंने पिरामल फाइनेंस से लिया था। रियल स्टेट के जानकारों का कहना है कि यह प्रॉपर्टी काफी डिस्काउंट भरे दाम में बेची गई है क्योंकि इसे एक साथ खरीदा गया है। इसके अलावा शेट्टी के ऊपर लोन चुकाने का काफी ज्यादा दबाव था। इसके अलावा भी सुधाकर शेट्टी ने हॉन्ग कॉन्ग बेस्ड एस सी लौय नाम की गोलबल बैंकिंग एंड एसेट मैनेजमेंट कंपनी से भी 400 करोड़ का लोन लिया है।

इन फ्लैट को खरीदने के लिए काफी दिनों से सुधाकर शेट्टी और दमानी के दोस्तों और करीबियों के बीच में बातचीत चल रही थी। जो तकरीबन चार से पांच महीने बाद फाइनल हुई। सूत्रों के मुताबिक एक साथ खरीदे गए सभी फ्लैट्स की शुक्रवार के दिन रजिस्ट्री करवा ली गई। हालांकि, थ्री सिक्सटी वेस्ट में बने कुछ बड़े अपार्टमेंट को 75 करोड़ से लेकर 80 करोड़ के बीच पिछले साल बेचा गया था। आईजीई (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड ने दो अपार्टमेंट 151 करोड़ रुपये में खरीदे थे। इस प्रोजेक्ट में दो टावर ओआसिस रियलिटी द्वारा बनाये जा रहे हैं। जो कि एक जॉइंट वेंचर है ओबेरॉय रियलिटी और सुधाकर शेट्टी के सहाना ग्रुप के साथ। इनमें से एक टावर में रिज कार्लटन होटल समेत लक्ज़री रेसिडेंस रहेंगे। जिन्हें कंपनी की तरफ से मैनेज किया जाएगा।
डी मार्ट का दमानी परिवार बीते कुछ सालों में कई बड़ी प्रॉपर्टी डील्स की हैं। साल 2021 में उन्होंने देश की सबसे बड़ी लैंड डील की थी। जिसमें राधकिशन दमानी और उनके भाई गोपीकिशन दमानी ने साउथ मुंबई की नारायण दाभोलकर रोड पर मौजूद एक बंगले को 1001 करोड़ रुपये में खरीदा था। मालाबार हिल इलाके का यह बंगला डेढ़ एकड़ में फैला हुआ है। जिसका बिल्टअप एरिया 60 हजार स्क्वायर फुट है। ग्राउंड प्लस वन स्टोरी यह बंगला किसी हेरिटेज इमारत की तरह लगता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button