इकरा के इश्क में शहजाद बन गया फर्जी जीएसटी इंस्पेक्टर, घरवालों को राजी करके की शादी

Shahzad became a fake GST inspector in love with Iqra, married her after convincing his family

बरेली/उत्तर प्रदेश। प्रेमी अक्सर अपनी मन पसंद औरत से शादी करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। इसका जीता जागता उदाहरण बरेली से सामने आया है। बरेली के शहजाद को पड़ोस में रहने वाली इकरा से मुहब्बत हो गई, लेकिन इकरा के घरवालों को सरकारी नौकरी वाला लड़का चाहिए था, इसलिए शहजाद ने ऐसा खेल खेला कि उसकी शादी इकरा से हो गई। हालांकि, कुछ समय बाद शहजाद का भेद उसकी पत्नी ने ही खोल दिया। पत्नी की शिकायत के बाद पुलिस ने शहजाद को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
बरेली के हाफिजगंज का रहने वाला शहजाद पड़ोस में रहने वाली इकरा से इश्क कर बैठा, लेकिन इश्क में बड़े लफड़े हो गए। इकरा के घरवाले उसकी शादी सरकारी नौकरी वाले से करना चाहते थे। शादी करने के लिए उसने मुरादाबाद में रहकर सीजीएल और सब इंस्पेक्टर की तैयारी की। पेपर दिया, लेकिन उसका चयन नहीं हुई। इसके बाद उसने साल 2022 की भर्ती सूची में 2643 नंबर शहजाद अंसारी के नाम पर कंप्यूटर के जरिए एडिटिंग करके उसमें अपना नाम शहजाद अहमद कर लिया। इसके बाद वर्दी पहन कर गांव पहुंचा।
इंस्पेक्टर की वर्दी में देखकर समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने उसका सम्मान किया। मीडिया में उसके इंटरव्यू खूब छपे। वह सोशल मीडिया में वर्दी के साथ फोटो डालने लगा। शादी के बाद जब वह ड्यूटी पर नहीं गया तो पत्नी और साले ने उसका भेद खोल दिया। उसकी पत्नी इकरा ने तीन जून को पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत पर पति शहजाद अहमद और सास शहनाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। शिकायत में पत्नी इकरा ने बताया कि फर्जी जीएसटी इंस्पेक्टर बनकर उसको प्रेमजाल में फंसाया और 18 दिंसबर 2024 को निकाह कर लिया। इसी दौरान शहजाद अहमद का भेद खुल गया कि वह जीएसटी इंस्पेक्टर नहीं है।
घर में विवाद हुआ तो शहजाद ने सीने में दर्द बताकर अस्पताल में भर्ती हो गया। पुलिस उसको अस्पताल से छुट्टी कराकर पूछताछ के लिए थाने ले गई तो फिर उसकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उसको दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को शहजाद को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। इसके बाद पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शहजाद की निशानदेही पर खाकी वर्दी, नेमप्लेट, बेल्ट, कैप, दो आधार कार्ड, फर्जी आईडी कार्ड और एडिट करके बनाई गई सूची बरामद की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button