महाकुंभ से लौटे पाकिस्तानी हिंदू भारत में मिले प्यार से गदगद

यूपी के सीएम योगी की कर रहे तारीफ, बताया पाकिस्तान का हाल

इस्लामाबाद/एजेंसी। भारत के प्रयागराज शहर में दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक मेले महाकुंभ के आयोजन को लेकर पाकिस्तानी हिंदू भी खुश नजर आ रहे हैं। महाकुंभ में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान के कई हिंदू भी प्रयागराज पहुंचे थे, जो अब लौटकर अपने देश पहुंच चुके हैं। पाकिस्तान पहुंचे ये श्रद्धालु अब वहां सफल आयोजन के लिए भारत सरकार के साथ ही यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी तारीफ कर रहे हैं। 144 साल बाद बने इस संयोग के दौरान महाकुंभ स्नान कर वापस पहुंचे हिंदुओं ने इस यात्रा को अपने लिए सौभाग्य की बात बताया है।
प्रयागराज में स्नान के बारे में अपने अनुभव के बारे में बताते हुए कहा पाकिस्तान के एक धर्मगुरु ने कहा कि वे महाकुंभ के लिए जाते समय वह अपने साथ पाकिस्तान से 400 मृतात्माओं की शांति के लिए उनकी अस्थियां विसर्जन के लिए ले गए थे। इसमें 50 अस्थियां सिख समाज की और बाकी हिंदुओं की थीं। उन्होंने बताया कि भारत में रहने के दौरान उन्हें वहां के लोगों से खूब प्यार मिला। साथ ही यह भी कहा
पाकिस्तानी हिंदू धर्मगुरु ने महाकुंभ के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी तारीफ और कहा कि वहां पर लोगों का खूब ख्याल रखा गया। उन्होंने बताया कि वे 15 दिनों तक संगम क्षेत्र में रहे और वहां रहकर पूजा में हिस्सा लिया। उन्होंने महाकुंभ का वीजा देने के लिए भारत सरकार का शुक्रिया अदा किया। भारत में रहने के दौरान उन्हें प्रयागराज के साथ ही अयोध्या, ऋषिकेश और हरिद्वार भी जाने का मौका मिला।
इस दौरान उन्होंने भारत और पाकिस्तान सरकार के वीजा में नरमी लाने की अपील की जिससे दोनों देशों के लोग एक दूसरे से मिल सकें। उन्होंने कहा कि दोनों तरफ के लोग एक जैसे ही हैं। उनका खान-पान से लेकर भाषा भी मिलती है। अगर लोग एख दूसरे से मिलेंगे तो दोनों देशों के बीच आपस में सौहार्द बढ़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button