गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया का प्लेन क्रैश, हादसे में 241 लोगों की मौत
विमान में 242 लोग थे सवार, लंदन जा रहा एअर इंडिया प्लेन क्रैश

अहमदाबाद/एजेंसी। गुजरात में गुरुवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। इस विमान में 242 लोग सवार थे। बीएसएफ और एनडीआरएफ की टीमों को दुर्घटना स्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। क्रैश प्लेन बोइंग का 787 ड्रीमलाइनर बताया जा रहा है, जो 11 साल पुराना था। इस विमान हादसे में सभी लोगों की मौत हो गई। विमान ने अहमदाबाद के सरदार पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी, लेकिन एयरपोर्ट की बाउंड्री भी पार नहीं कर पाया और हादसे का शिकार हो गया।
टाटा ग्रुप ने एलान किया है कि हादसे में जान गंवाने वाले हर व्यक्ति के परिवार को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। बता दें कि एयर इंडिया का मालिकाना हक टाटा ग्रुप के पास है। इस हादसे में 241 लोगों की मौत हो गई है।जबकि चमत्कारिक रूप से एक यात्री के बचने की खबर है। फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनका नाम रमेश विश्वस कुमार बताया जा रहा है। वे 11A सीट पर सफर कर रहे थे। यह जंकारी अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने दी है।
इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे। विमान में 242 पैसेंजर सवार थे। इनमें 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक था। हादसे की जगह से अब तक 100 शव मिलने की खबर है। ज्यादातर शव इतनी बुरी तरह झुलस चुके हैं कि उनकी पहचान करने में बेहद मुश्किल आ रही है। उनकी पहचान डीएनए टेस्ट के बाद ही संभव होगी।
स्वास्थ्य प्रमुख सचिव धनंजय द्विवेदी के अनुसार अहमदाबाद सिविल अस्पताल ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मृतकों के परिजनों की पहचान के लिए उनके डीएनए सैंपल लेने की व्यवस्था की है। अहमदाबाद सिविल अस्पताल के कसोटी भवन में डीएनए सैंपल देने की व्यवस्था की गई है।
मृतक के करीबी रिश्तेदार (माता-पिता या बच्चे) डीएनए सैंपल दे सकेंगे। अहमदाबाद सिविल अस्पताल के कसोटी भवन में यह डीएनए सैंपल लेने की व्यवस्था की गई है। यह कसोटी भवन बी.जे. मेडिकल कॉलेज के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित है।
अहमदाबाद विमान दुर्घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने अहमदाबाद सिविल अस्पताल ट्रॉमा (आपातकालीन) केंद्र में मरीज-उन्मुख उपचार से संबंधित जानकारी के लिए संपर्क करने के लिए दो फोन नंबरों की घोषणा की है।




