गौतमबुद्ध नगर जिले की सुरक्षा की कमान अब बेटियों के हाथ

गौतमबुद्ध नगर। प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले गौतमबुद्ध नगर की सुरक्षा का कमान महिलाओं के हाथ में आ गया है। पुलिस कमिश्नर के रूप में लक्ष्मी सिंह के साथ ही अब कमिश्नरेट में पांच महिला पुलिस अधिकारी बड़े पद पर बड़ी जिम्मेदारी के साथ हैं। महिला पुलिस कमिश्नर के साथ अपर पुलिस आयुक्त, दो डीसीपी और एक एसीपी महिलाएं हैं।

गौतमबुद्ध नगर जनपद के बनने के बाद चाहे एसएसपी सिस्टम रहा हो या कमिश्नरेट सिस्टम, अब तक जिले में महिला पुलिस प्रमुख की तैनाती नहीं रही। अब 2000 बैच की भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी लक्ष्मी सिंह जनपद की पहली पुलिस प्रमुख होंगी। सोमवार देर रात को शासन की तरफ से जारी आदेश में लखनऊ परिक्षेत्र की आईजी लक्ष्मी सिंह को जिले का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया।

लक्ष्मी सिंह उत्तर प्रदेश की भी पहली महिला पुलिस कमिश्नर हैं। गौतमबुद्ध नगर व लखनऊ के बाद कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, गाजियाबाद और आगरा में भी कमिश्नरेट सिस्टम लागू किया गया है लेकिन इनमें कभी कोई भी महिला आईपीएस कमिश्नर नहीं रही। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में लक्ष्मी सिंह की तैनाती के बाद महिला पुलिस अधिकारियों का दबदबा हो गया है।

अब पुलिस कमिश्नर के रूप में लक्ष्मी सिंह के हाथ में पुलिस महकमे का नेतृत्व होगा। भारती सिंह पहले से ही अपर पुलिस आयुक्त, मुख्यालय का कार्यभार देख रही हैं। तेजतर्रार आईपीएस वृंदा शुक्ला ने छुट्टी के बाद एक बार फिर से डीसीपी महिला का काम देख रही हैं तो मीनाक्षी कात्यायन डीसीपी क्राइम के पद पर तैनात हैं। नवागंतुक वर्णिका सिंह सहायक पुलिस आयुक्त महिला का कार्यभार दिया गया है। अब जिले में चार महिला आईपीएस एक साथ पहली बार काम करेंगी।

लक्ष्मी सिंह : पुलिस कमिश्नर, भारतीय पुलिस सेवा की 2000 बैच की अधिकारी।
भारती सिंह : अपर पुलिस आयुक्त, मुख्यालय, 2008 बैच की अधिकारी, नोएडा में पहले एसपी क्राइम रह चुकी हैं।
वृंदा शुक्ला : डीसीपी महिला सुरक्षा, भारतीय पुलिस सेवा की 2014 बैच की अधिकारी हैं।
मीनाक्षी कात्यायन : डीसीपी क्राइम, भारतीय पुलिस सेवा की 2014 बैच की अधिकारी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button