फतेहपुर में पटाखा बनाते समय लगी आग, पिता-पुत्र की मौत और भतीजा घायल
Fire broke out while making firecrackers in Fatehpur, father-son died and nephew injured

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र में दीपावली की तैयारी में जुटे आतिशबाज के घर पटाखा बनाते समय आग लग गई। हादसे में पिता-पुत्र और भतीजा घायल हो गए, जिन्हें आनन फानन अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि भतीजे की हालत नाजुक है।
मूल रूप से खागा कोतवाली क्षेत्र के मुसवापुर खागा के रहने वाले चांदबाबू आतिशबाजी का काम करता था। इसकी असोथर थाने के सातों पीत में आतिशबाजी का कारखाना है, जिसमें वह परिवार सहित पटाखा समेत बड़ी मात्रा में आतिशबाजी बनाने का काम करता था। दीपावली के मद्देनजर भारी मात्रा में बारूद इकट्ठा थी।
शुक्रवार देर शाम पटाखा की बाती बनाते समय आग लग गई], जिसमें चांदबाबू (50), उसका बेटा आशियान (14), भतीजा फैज (16) घायल हो गया। परिजन बिना किसी को सूचना दिए चुपचाप फतेहपुर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे] जहां आशियान की मौत हो गई।
वहीं देर रात कानपुर के अस्पताल में चांदबाबू ने भी दम तोड़ दिया। फैज का इलाज जारी है, हैरानी की बात ये है कि घटना के 20 घंटे बाद भी असोथर थाना पुलिस को मामले की जानकारी नहीं थी। थाना प्रभारी का दावा है कि वह पुलिस टीम के साथ शुक्रवार को पूरे दिन इलाके में लाइसेंस धारक आतिशबाजों का वैरिफिकेशन कर रहे थे। सीओ खागा बृजमोहन राय ने दो लोगों के मौत की पुष्टि की है।




