ग्रेटर नोएडा के फ्लैट में अवैध गांजा की खेती, अपार्टमेंट में फसल उगा इंटरनेट पर करता था सौदा और सप्लाई

Illegal cultivation of ganja in a flat in Greater Noida, the crop was grown in the apartment and deals and supplies were done on the internet

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां फ्लैट में गांजे की खेती मिलने से हड़कंप मच गया है। फ्लैट में उन्नत तकनीक से गांजे की खेती की जा रही थी। जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा की पार्श्वनाथ सोसाइटी में बीटा 2, इकोटेक 1, नारकोटिक्स कंट्रोल पुलिस ने एक फ्लैट में अवैध गांजे की खेती का पर्दाफाश किया है। सोसायटी के टावर नंबर 5 फ्लैट नंबर 1001 में उन्नत किस्म के गांजे की खेती की जा रही थी।
टीम ने मुख्य आरोपी राहुल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने फ्लैट में उन्नत तकनीक से गांजे की खेती का इंतजाम कर रखा था और इसकी सप्लाई डार्क वेब के जरिए कर रहा था।
इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने फ्लैट से गांजे के कई पौधे और खेती में इस्तेमाल होने वाले आधुनिक उपकरण बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि राहुल गांजे की इस खेती से बड़े पैमाने पर काले धन की कमाई कर रहा था।
आरोपी राहुल ग्राहकों से संपर्क और सौदे के लिए डार्क वेब का सहारा लेता था। इसी वजह से आरोपी पुलिस की नजरों से बच रहा था। पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है कि कहीं और भी इस प्रकार की गतिविधियों में अन्य लोग शामिल तो नहीं हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह पहली बार है जब इतनी उन्नत तकनीक से फ्लैट में गांजे की खेती पकड़ी गई है। इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button