संतकबीरनगर में अफीम की खेती का भंडाफोड़, छापेमारी में 9 केजी हरे पौधे बरामद, आरोपी गिरफ्तार

संतकबीर नगर/उत्तर प्रदेश। बेलहर थाना क्षेत्र के लोहरसन में एक युवक को पुलिस ने अफीम के हरे पौधे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इससे पूर्व दुधारा, धर्मसिंहवा व बखिरा क्षेत्र में अफीम की खेती का भंडाफोड़ पुलिस के द्वारा किया गया था। पुलिस की लगातार हो रही कार्रवाई से अफीम की अवैध खेती करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
शुक्रवार को बेलहर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की लोहरसन में मोहम्मद रईस पुत्र स्व अब्दुल हई द्वारा खरीदे हुए भूमि से खेत में अवैध रूप से अफीम की खेती की गई है। जिसे हटाने के फिराक में है। जिसके बाद उपनिरीक्षक नंदा प्रसाद, कांस्टेबल रामभूषण पटेल, राहुल कुमार, बृजेश सिंह, रोहित कुमार तत्काल मौके पर पहुंच गए तथा आरोपित मोहम्मद रईस के पास से 9 किलो, 700 ग्राम अफीम के हरे पौधे फूल, फल सहित बरामद कर लिया।
उक्त आरोपित को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया। आरोपित ने कबूल किया कि आर्थिक लाभ पाने के उद्देश्य से उसने अफीम की खेती की थी। प्रभारी निरीक्षक बेलहर अनिल कुमार ने कहा कि आरोपित को अफीम के पौधे के साथ गिरफ्तार किया गया। केस दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button