मस्जिद की खुदाई के दौरान मिली भगवान राम की मूर्तियां, शुरु हो गई पूजा-पाठ, पुलिस ने संभाला मोर्चा

सागर/मध्य प्रदेश। सागर जिले में मस्जिद निर्माण के लिए खुदाई चल रही थी। खुदाई के दौरान जमीन के अंदर से भगवान राम की मूर्तियां निकली हैं। मूर्तियां मिलने की खबर पूरे गांव में फैल गई। इसके बाद बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग पहुंच गए। साथ ही मौके पर ही मूर्तियों की पूजा शुरु हो गई। स्थिति को देखते हुए पुलिस-प्रशासन की टीम भी पहुंची है।
दरअसल, यह घटना सागर जिले के बंडा तहसील के पापेड़ गांव की है। गांव में एक मस्जिद की चारदीवारी की खुदाई चल रही थी। खुदाई के दौरान ही भगवान राम की प्रतिमा मिली है। वहीं, प्रतिमा खंडित भी है। मूर्ति मिलने की खबर के बाद हिंदू संगठन के लोग वहां पहुंच गए और मंदिर बनाने की मांग करने लगे। इसके बाद मुस्लिम पक्ष के लोग भी वहां पहुंचे, जिससे तनाव की स्थिति निर्मित होने लगी।
वहीं, हिंदू संगठनों की मांग है कि इस जगह पर मंदिर बनाया जाए। उनका कहना है कि पहले यहां एक मंदिर था, जिसे तोड़कर मस्जिद बनाई गई थी। इस मांग को लेकर दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। वे दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं। इस घटना के कारण गांव में फिलहाल तनाव का माहौल बना हुआ है।
खुदाई के दौरान मस्जिद की जमीन के अंदर से निकली मूर्तियां, हिंदू संगठन करने लगे मंदिर की मांग
मूर्ति मिलने पर बंडा एसडीएम नवीन ठाकुर ने कहा कि ग्रामीणों ने सूचना दी कि यहां खुदाई चल रही थी। पुरातत्व विभाग इसकी जांच करेगी। मूर्तियों को पुलिस अभिरक्षा में रखी जाएगी। पुरातत्व विभाग इसकी जांच करेगी कि मूर्ति कहां से मिली है। एसडीएम ने कहा कि इस जमीन पर कोई निर्माण अभी नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यह मस्जिद स्वामित्व की जमीन है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button